Friday, March 29, 2024
Uncategorized धर्म और संस्कृति के उत्थान में होती है लोक...

धर्म और संस्कृति के उत्थान में होती है लोक महोत्सव की महत्वपूर्ण योगदान: नगरीय प्रशासन मंत्री श्री डहरिया

-

00 हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का समापन समारोह संपन्न

जांजगीर-चांपा /  नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि धर्म और संस्कृति के उत्थान में लोक महात्सव का महत्वपूर्ण योगदान होता है। लोक महोत्सव से ही भारतीय संस्कृति को गौरवशाली पहचान मिलती है और लोक संस्कृति भारत की धरोहर है। श्री डहरिया आज हसदेव नदी के नट पर स्थित ऐतिहासिक कोसा, कांसा कंचन की नगरी चांपा के भालेराव मैदान में आयोजित तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री डहरिया ने कोसा, कांसा कंचन की नगरी चांपा के भालेराव मैदान में आयोजित तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेले के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भारत की संस्कृति को एक नयी पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पवित्र नदी हसदेव को नई पहचान दिलाने के लिए चांपा नगर में हसदेव नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए हसदेव कारीडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आगामी अनुपूरक बजट में राशि की प्रावधान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा औद्योगिक विकास के लिए भी प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। नई औद्योगिक निति बनाई जाएगी। नई औद्योगिक निति में स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा और बाजार उपलब्ध कराया जाएगा एवं स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। श्री डहरिया से कहा कि पहले उत्पादों की खरीदी जेम पोर्टल के माध्यम से की जाती थी, जिसके कारण सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ाता था। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अब खरीदी का कार्य छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के माध्यम से किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसे लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। श्री डहरिया ने कहा कि  जिले के विकास में स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत का महत्वपूर्ण योगदान है। जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा। उन्हांेने कहा कि आने वाले समय में रोजगार गारंटी योजना की राशि में बढ़ोत्तरी की जाएगी और जरूरतमंद लोगों को पर्याप्त मात्रा में रोजगार दी जाएगी। उन्होने कहा कि राज्य शासन को भरपूर जनादेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने जनादेश के अनुरूप जनता के विकास में कार्य करने की बात कही।

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि ऐतिहासिक नगरी चांपा में हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से ऐतिहासिक नगरी चांपा को एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन होने के पहले घंटे मे ही 16 लाख 65 हजार किसानो का लगभग 6 हजार 230 करोड़ रूपये का अल्पकालिक कृषि ऋण माफ कर दिया गया। इसी तरह धान की खरीदी 2500 रूपया प्रति क्विटंल के हिसाब से धान की खरीदी की गया है। 15 लाख किसानो के 207 करोड़ रूपये का सिंचाई कर माफ किया जायेगा। इससे हर वर्ग में खुशियां आयेगी और वे खुशियांे को महसूस भी करेंगे। हसदेव लोक कला महोत्सव एवं औद्यौगिक मेला को चांपा  नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया और नगर पालिका के विकास के लिए किये जा रहे कार्यो एवं उपलब्धियों और हसदेव नदी के उद्गम और इतिहास के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शिवकुमार डहरिया ने हसदेव लोक कला महोत्सव एवं औद्यौगिक मेला मंे उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित कर उन्हें गौरवान्वित किया। तत्पश्चात श्री डहरिया ने जिला प्रशासन द्वारा लगाये गये विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर एवं जांजगीर-चांपा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी  राजस्व श्री राहुल देव ने स्वागत भाषण दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर हरबंश, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला की अध्यक्ष श्रीमती मालती देवी रात्रे, कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़, चांपा नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष विषभ राठौर, पूर्व विधायक द्वय चुन्नीलाल साहू और दिलीप लहरिया, नगर पालिका परिषद अकलतरा के अध्यक्ष खुलन सोनवानी, वरष्ठि नागरिक श्रीमती रश्मि गबेल, श्रीमती शशिकांता राठौर, दिनेश शर्मा, पूर्व नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव एवं जांजगीर-नैला नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष रमेश पैगवार नगर पालिका परिषद चांपा के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, नगरवासी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Latest news

Breaking : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया पूरा, आज होगा अंतिम संस्कार

यूपी : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया। आज...

रेलवे में अधिकारियों कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

हर मापदंड पर बेहतर कार्य के लिए बिलासपुर एवं नागपुर रेल मण्डल को...

लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ता संकल्प लेकर जुट जाएं : अजय जम्वाल

भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समति की बैठक रायपुर।...

CG Breaking : कांग्रेस नेता अरुण सिसोदिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे फिर लिखा पत्र….

रायपुर : कांग्रेस नेता अरुण सिसोदिया ने फिर लिखा पत्र. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय

रायपुर : राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत एन.जी.डी.आर.एस. प्रणाली से पंजीयन...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!