Friday, March 29, 2024
पर्यटन / आस्था एक अनोखा मंदिर जो 7 दिन पहले ही बता...

एक अनोखा मंदिर जो 7 दिन पहले ही बता देता है बारिश होने की सूचना

-

अपना देश भारत एकमात्र ऐसा देश हैं जहां पर हर वस्तु और हर जगह आश्चर्य और चमत्कार से भरी हुई है। इस देश के हर राज्य के हर शहर के कोने-कोने में कोई न कोई अदुभुत जगह मौजूद है। ऐसी ही एक जगह है भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर जो की अपनी एक अनोखी विशेषता के कारण प्रसिद्ध है। इस मंदिर की विशेषता यह है की यह मंदिर बारिश होने की सुचना 7 दिन पहले ही दे देता है।
तो आईये जानते हैं इसका रहस्य और विशेषता –
यह मंदिर भगवान जगन्नाथ का मंदिर है। यह मंदिर कानपुर जनपद के भीतरगांव विकासखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर पर बेंहटा गांव में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर की खासियत यह है कि बरसात से 7 दिन पहले इसकी छत से बारिश की कुछ बूंदे अपने आप ही टपकने लगती हैं। हालांकि इस रहस्य को जानने के लिए कई बार प्रयास हो चुके हैं पर तमाम सर्वेक्षणों के बाद भी मंदिर के निर्माण तथा रहस्य का सही समय पुरातत्व वैज्ञानिक पता नहीं लगा सके। बस इतना ही पता लग पाया कि मंदिर का अंतिम जीर्णोद्धार 11वीं सदी में हुआ था। उसके पहले कब और कितने जीर्णोद्धार हुए या इसका निर्माण किसने कराया जैसी जानकारियां आज भी अबूझ पहेली बनी हुई हैं, लेकिन बारिश की जानकारी पहले से लग जाने से किसानों को जरूर सहायता मिलती है।

इस मन्दिर में भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ और बहन सुभद्रा की काले चिकने पत्थर की मूर्तियां स्थापित हैं। वहीं सूर्य और पदमनाभम भगवान की भी मूर्तियां हैं। मंदिर की दीवारें 14 फीट मोटी हैं। वर्तमान में मंदिर पुरातत्व विभाग के अधीन है। मंदिर से वैसी ही रथ यात्रा निकलती है जैसी पुरी उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर से निकलती है। मौसमी बारिश के समय मानसून आने के एक सप्ताह पूर्व ही मंदिर के गर्भ ग्रह के छत में लगे मानसूनी पत्थर से उसी घनत्वाकार की बूंदें टपकने लगती हैं, जिस तरह की बरसात होने वाली होती है। जैसे ही बारिश शुरू होती है वैसे ही पत्थर सूख जाता है।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि कई बार पुरातत्व विभाग और आईआईटी के वैज्ञानिक आए और जांच की। न तो मंदिर के वास्तविक निर्माण का समय जान पाए और न ही बारिश से पहले पानी टपकने की पहेली सुलझा पाए हैं। हालांकि मंदिर का आकार बौद्ध मठ जैसा है। जिसके कारण कुछ लोगों की मान्यता है कि इसको सम्राट अशोक ने बनवाया होगा, परन्तु मंदिर के बाहर बने मोर और चक्र की आकृति से कुछ लोग इसको सम्राट हर्षबर्धन से जोड़ कर देखते हैं।

Latest news

आरपीआई ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लिखे अपने पत्र में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ...

शंकराचार्य महाराज ने भारी मन से जारी की भाई पार्टी और कसाई पार्टी की सूची….

दिल्ली। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती 1008 जी महाराज ने राजनीतिक दलों से गौ रक्षा की उम्मीद...

बहू के साथ ससुर ने की हाथापाई, तो नाराज बेटे ने कर दी पिता की हत्या….

कोरबा : हरदी बाजार थाना क्षेत्र में ससुर और बहू के झगड़े से परेशान होकर बेटे ने...

बैलेट पेपर वाले बयान पर भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज, दिए थे भड़काऊ भाषण…

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मुसीबत बढ़ती ही...

Must read

आरपीआई ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण...

शंकराचार्य महाराज ने भारी मन से जारी की भाई पार्टी और कसाई पार्टी की सूची….

दिल्ली। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती 1008...

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!