Friday, March 29, 2024
Uncategorized भाजपा और भाजपा की बी टीम को मरवाही की...

भाजपा और भाजपा की बी टीम को मरवाही की जनता उपचुनाव में सिखायेगी सबक

-

00 15 साल रमन सिंह मुख्यमंत्री सिर्फ इसलिए रहे क्योकि भाजपा की बी टीम ने छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह किया धोखा दिया

00 भाजपा और भाजपा की बी टीम ने मरवाही के विकास को बाधित किया

रायपुर / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मरवाही की जनता भाजपा और भाजपा की बी टीम को उपचुनाव में सबक सिखाएगी। 15 साल तक भाजपा और भाजपा की बी टीम ने मरवाही के विकास को बाधित करने का काम किया।15 साल  भाजपा की सरकार बनने में विकास मापदंड नही रहा बल्कि भाजपा की बी टीम की छत्तीसगढ़ की जनता के साथ की गई दगाबाजी मुख्य कारण रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की बी टीम के काले कारनामे करतूत दगाबाजी को समझ गई। इसका ही परिणाम कि 15 साल सत्ता में रहने के बाद भाजपा को बड़ी मुश्किल से 15 सीटों में जीत मिली जो दंतेवाड़ा उपचुनाव के बाद  घटकर 14 सीट हो गई।15 साल तक रमन भाजपा ने छत्तीसगढ़ को लूटा उस लूट में भाजपा की बी टीम भी भागीदार रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत होगी। जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 19 महीनों के सफल कार्यकाल की तुलना 15 साल के रमन भाजपा के शासनकाल से करती है तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 19 महीने के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ खुशहाल हुआ है बेहतर हुआ है।किसानों की आत्महत्या की घटनाएं बंद हुई है किसानों को उपज का 2500 रु दाम मिल रहा है।बिजली बिल हाफ सिंचाई कर माफ़ आदिवासियों को उनकी जमीन लौटाना वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन को मिल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि किसानों के धान को 2500रु क्विंटल की कीमत में खरीदने पर अड़ंगा लगाने वाले भाजपा को मरवाही की जनता सबक सिखाएगी।केंद्र की मोदी भाजपा सरकार निरंतर छत्तीसगढ़ के साथ छल धोखा फरेब कर रही है प्रधानमंत्री मजदूर कल्याण योजना से छत्तीसगढ़ को बाहर किया गया छत्तीसगढ़ के मजदूरों के घर वापसी पर अवरोध उत्पन्न किया गया किसान सम्मान निधि के नाम से छत्तीसगढ़ के किसानों का अपमान किया गया। छत्तीसगढ़ के साथ निरंतर मोदी सरकार अन्याय पूर्ण व्यवहार कर रही है और छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता मोदी सरकार के अन्याय का समर्थन कर रहे हैं मरवाही की जनता भाजपा को छत्तीसगढ़ के साथ हो रहे है भेदभाव अन्याय के लिये सबक सिखाएगी।

Latest news

बैलेट पेपर वाले बयान पर भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज, दिए थे भड़काऊ भाषण…

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मुसीबत बढ़ती ही...

Breaking : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया पूरा, आज होगा अंतिम संस्कार

यूपी : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया। आज...

रेलवे में अधिकारियों कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

हर मापदंड पर बेहतर कार्य के लिए बिलासपुर एवं नागपुर रेल मण्डल को...

लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ता संकल्प लेकर जुट जाएं : अजय जम्वाल

भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समति की बैठक रायपुर।...

CG Breaking : कांग्रेस नेता अरुण सिसोदिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे फिर लिखा पत्र….

रायपुर : कांग्रेस नेता अरुण सिसोदिया ने फिर लिखा पत्र. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!