Friday, March 29, 2024
हमारे राज्य कोरिया DFO को हटाने छग. वन कर्मचारी संघ अनिश्चित...

कोरिया DFO को हटाने छग. वन कर्मचारी संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, जब तक नही हटे जारी रहेगा आंदोलन…

-

कोरिया / मनीष कश्यप वनमण्डलाधिकारी कोरिया के तानाशाही रवैया और उनके चर्चित कार्यशैली के विरोध में आज कोरिया जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के सैकड़ो कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है।

आंदोलनकारियों का कहना है की ऐसे निरंकुश असंवेदनहीन अधिकारी को तत्काल कोरिया वनमण्डल से पृथक कर कर्मचारियों को भयमुक्त करें और ऐसे तानाशाह अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाकर मुख्यालय में संलग्न किया जावे। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ का कहना है की मनीष कश्यप ने तीन चार माह पूर्व से ही कार्यभार संभाला है और तब से ही अधिनस्थ कर्मचारियों को परेशान व प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिया है, मिटिंग में सरे आम कहा जाता है कि ये सभी कर्मचारियों का भविष्य बर्बाद कर देंगे और ऐसा कर भी रहे है। अनावश्यक प्रताद्धि करने के उद्देश्य से पचासों कर्मचारियों को नोटिस जारी करना, आचार संहिता अवधि में विधि विरूद्ध ढंग से अनेक कर्मचारियों के स्थानांतरण करना, बार – बार मैदानी कर्मचारियों के मुख्यालय जांच कर परेशान करना, बर्खास्दगी की धमकी देना, दैनिक वेतन भोगी गरीब व्यक्ति कर्मचारी को अकारण ही कार्य से पृथक करना जैसे कृत्यों के साथ ही अधीनस्थों के साथ असंयमित एवं अमर्यादित भाषा (गाली गलौच) का प्रयोग करना इनकी आदत बन गई है।

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने इन्ही मुद्दों को लेकर आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने का फैसला लिया है और जब तक इनकी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो यह अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखेंगे ऐसा इनका कहना है।

Latest news

Breaking : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया पूरा, आज होगा अंतिम संस्कार

यूपी : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया। आज...

रेलवे में अधिकारियों कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

हर मापदंड पर बेहतर कार्य के लिए बिलासपुर एवं नागपुर रेल मण्डल को...

लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ता संकल्प लेकर जुट जाएं : अजय जम्वाल

भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समति की बैठक रायपुर।...

CG Breaking : कांग्रेस नेता अरुण सिसोदिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे फिर लिखा पत्र….

रायपुर : कांग्रेस नेता अरुण सिसोदिया ने फिर लिखा पत्र. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय

रायपुर : राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत एन.जी.डी.आर.एस. प्रणाली से पंजीयन...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!