Friday, March 29, 2024
Uncategorized CM बघेल ने खोला राज्य के विकास का पिटारा,...

CM बघेल ने खोला राज्य के विकास का पिटारा, केवई नदी को हसदेव नदी से जोड़कर 115 करोड़ की योजनाओं की मिली स्वीकृति, विधायक डॉ. विनय ने मुख्यमंत्री का जताया हृदय से आभार..

-

00 राज्य सरकार ने अपनी दूसरी बजट में युवाओं, किसान शिक्षा के क्षेत्र में विशेष फ़ोकस किया, जन आकांक्षाओं पर खरा उतरा सरकार-विधायक डॉ. विनय

कोरिया / छतीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को दूसरा बजट पेश किया जो आम जन सरोकारों से जुड़ा बजट रहा मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने इस बजट को गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ बजट करार देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हृदय से आभार जताया।

मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल व सरगुजा विकास प्राधिकरण के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरों के अथक प्रयास व परिश्रम से जल समस्या के सम्पूर्ण निवारण के लिए केवई नदी को हसदेव नदी से जोड़कर 115 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई इससे अब भविष्य में जल संकट से होने वाली समस्याओं से निज़ात मिलेगा व मनेंद्रगढ़ विधानसभा में जल आवर्धन योजनाओ का विस्तार होगा।

उन्होंने कहा कि संकल्प औऱ घोषणाओं पर समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचने पर सरकार से खरा उतरा है. नरवा, घुरवा के साथ प्रदेश के 16000 शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया जिहोंने 2 वर्ष की अवधि पूर्ण कर ली है।

विधायक डॉ. विनय ने कहा कि शिक्षा, पेयजल, कृषि वनोपज जैसे सौगातों का पिटारा दूसरी बजट में खोला गया शिक्षा कर्मियों के संविलियन की घोषणा के साथ-साथ सरकार ने सुचिता का परिचय दिया।

इस ऐतिहासिक बजट को लेकर विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हृदय से आभार जताया।

Latest news

बैलेट पेपर वाले बयान पर भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज, दिए थे भड़काऊ भाषण…

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मुसीबत बढ़ती ही...

Breaking : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया पूरा, आज होगा अंतिम संस्कार

यूपी : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया। आज...

रेलवे में अधिकारियों कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

हर मापदंड पर बेहतर कार्य के लिए बिलासपुर एवं नागपुर रेल मण्डल को...

लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ता संकल्प लेकर जुट जाएं : अजय जम्वाल

भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समति की बैठक रायपुर।...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!