Friday, April 26, 2024
Uncategorized भाजयुमो जिला बस्तर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह...

भाजयुमो जिला बस्तर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ऊपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में किया गया पुतला दहन

-

जगदलपुर / भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ऊपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

जिला अध्यक्ष भाजपा रूप सिंह मंडावी ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के विषय में उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता और भारतीय जनता पार्टी इसका भरपूर निंदा करती है और आगे उन्हें सूचित करती है कि छत्तीसगढ़ की परंपरा नहीं है किसी व्यक्ति का अपमान किया जाए इसके लिए हम उन्हें सचेत करते हैं और छत्तीसगढ़ की किसी भी नागरिक के विषय में ऐसा कहना उचित नहीं है आगे उनको ध्यान रखने की आवश्यकता है।


भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने कहा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के नेताओं को सत्ता का नशा सर चढ़कर बोल रहा है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री उनके मंत्री उनके नेतागण लगातार अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं विपक्ष की आवाज को दबाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने का काम पुलिस के माध्यम से किया जा रहा है एफआईआर दर्ज कर कार्यकर्त्ताओ को डराया जा रहा है।

इस पुतला दहन में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी, मनीष पारेख, संग्राम सिंह राणा,मनोहर दत्त तिवारी, महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव, दशरथ गुप्ता, गणेश काले, मनोज पटेल, रवि कश्यप, जयराम दास, विनीत शुक्ला,प्रकाश रावल, प्रकाश झा,लक्ष्मण झा,आनंद झा, प्रितेश राव, अभिषेक तिवारी, सुर्यभूषण सींग,परेश ताटी, आलेख तिवारी, रिंकू शर्मा, अमित रामटेके, विकास पात्रों, विकास चाडक, अनिमेष चौहान, रोहित खत्री, शिरिष मिश्रा, बंटू पांडेय, आशु आचार्य, मनोज ठाकुर, योगेश मिश्रा,आदित्य दीक्षित,भुनेश्वर ध्रुव, कृष्णा निषाद, पी विनय राजू, आदित्य शर्मा, भावेश यदु, वैभव श्रीवास्तव,के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest news

पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की अनुमति देकर मोदी जी ने एक और गारंटी पूरी की: सीएम साय

रायपुर। मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार...

राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा – जल्द PM मोदी की आंखों से आंसू भी निकलेंगे…

बीजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में कांग्रेस और राहुल गांधी पर लगातार जुबानी हमले कर रहे...

बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे की CBI जांच शुरू , एक हफ्ते बाद आएगी टीम…

रायपुर। बेमेतरा के बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे की CBI ने जांच शुरू कर दी है। CBI की टीम...

मुझे बूथ पर जाने से रोका जा रहा है, मेरे खिलाफ लगाए जा रहे मुर्दाबाद के नारे:भूपेश बघेल

राजनांदगांव। कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा कि मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।...

रायपुर रेल मंडल के नए मंडल वाणिज्य प्रबंधक बने राकेश सिंह…

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह को बनाया गया हैं।...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!