Friday, April 19, 2024
Uncategorized रमन व जोगी का हर ब्लॉक में होगा कल...

रमन व जोगी का हर ब्लॉक में होगा कल पुतला दहन –  कांग्रेस

-

राजनांदगांव / छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार अंतागढ़ उपचुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या में पूर्व मुख्य मंत्री द्वय डॉ. रमनसिंह और अजीत जोगी की एवं नान घोटाले मामले मेें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह की संलिप्त्ता उजागर होने पर जिला अध्यक्ष नवाज भाई के निर्देशानुसार जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 15 सितंबर को दोनो संलिप्त नेताओं की आडियो क्लिप सुनाकर पुतला दहन किया जावेगा। 

जिला कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि अंतागढ़ चुनाव में जिस प्रकार से लोकतंत्र का गला घोटा गया था उस मामले में मंतुरात पवार ने खरीद फरोख्त में डॉ रमन और अजीत जोगी की संलिप्त्ता का खुलासा किया है उसी प्रकार नानघोटाले में शिवशंकर भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और अन्य लोगों का नाम लेकर छ.ग.में हुए नानघोटाला रूपी भ्रष्ट्राचार का खुलासा किया है। इन दोनो मामलो से छ.ग. का राजनीतिक वातावरण और गरीबो को होने वाले खाद्यान्न वितरण कलंकित हुआ था अब जब मामले का खुलासा हो रहा है तो उसमें संलिप्तों का पुतला दहन कर कांग्रेस विरोध दर्ज करा रही है, क्योंकि कांग्रेस प्रारंभ से इन मामलों की जांच की मांग प्रमुखता से करती रही है, जिले के सभी ब्लॉकों मेे होने वाले पुतला दहन के लिए जिला अध्यक्ष नवाज भाई ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश जारी किया है कि वे अपने ब्लॉक मुख्यालय में विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य,जिला कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कांगे्रसजन, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, जनपद सदस्यगण, नगर पालिका, नगर पंचायत के पार्षदगण/प्रत्यासीगण, महिला कांगे्रस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई,कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन/ प्रकोष्ट/ विभाग के पदाधिकारीगण, सहकारिता, सोसल मिडिया सहित कांग्रेस विचारधारा के लोगो की उपस्थिति में आडियो क्लिप सुना कर पुतला दहन करें।

Latest news

लबरा, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को सबक सिखाना है – विष्णु देव साय

रायपुर/बिलासपुर। कांग्रेसी लबरा और भ्रष्टाचारी हैं, जिसने अपने 5 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का...

बीएड करने की इच्छा रखने वालों के लिए बेहद खास खबर : आईआईटी में होंगी अब पढ़ाई चार साल का होगा कोर्स

दुर्ग : बैचलर ऑफ एजुकेशन यानी कि बीएड करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह बेहद ही...

दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

रायपुर : दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अनवर ढेबर और...

CG Crime : बाड़ी में पत्नी की लाश को दफनाकर पति हुआ फरार, एक माह पहले हुई थी शादी, पुलिस जांच में जुटी…

बेमेतरा : जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लुक में एक युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की...

मतदान की हर पल की गतिविधि पर नजर रखने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा...

कांग्रेस के जहाज को डूबने से कोई नही बचा सकता : अरुण साव

शिशुपाल शोरी समेत कांग्रेस के दिग्गज भाजपा में शामिल कांग्रेस अब विलुप्त होने की कगार पर :...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!