Friday, March 29, 2024
Uncategorized खेल प्रतिभाओं को मिला राज्योत्सव में सम्मान

खेल प्रतिभाओं को मिला राज्योत्सव में सम्मान

-

रायपुर  / प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की बहुतायत है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका मिलने से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में ईनाम या पुरस्कार मिले तो खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करने को प्रेरित होते हैं। राज्य सरकार द्वारा राज्योत्सव 2019 में प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी दिपेश कुमार सिन्हा को गुण्डाधूर खेल रत्न और गिरिवर सिंह को महाराजा प्रवीणचन्द भंजदेव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रकार के सम्मान से अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है।

छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत दिपेश कुमार सिन्हा प्रतिभावान वॉलीवाल खिलाड़ी है। वे वर्ष 2010 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल की प्रतिभा दिखा रहे हैं। वर्ष 2012 में ईरान में आयोजित स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ एशियन वॉलीवाल खिलाड़ी का खिताब भी प्राप्त किया था।

तीरंदाजी खेल के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कार महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान इस वर्ष बिलासपुर जिले के शिवतराई निवासी गिरिवर सिंह को दिया गया। राज्य के पैरा तीरंदाजी खेल के खिलाड़ी गिरिवर ने रोहतक हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में इंडियन राउण्ड ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान किया था। अब तक गिरिवर तीन नेशनल और तीन स्टेट लेवल टूर्नामेंट में पदक जीत चुके हैैं।

Latest news

Breaking : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया पूरा, आज होगा अंतिम संस्कार

यूपी : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया। आज...

रेलवे में अधिकारियों कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

हर मापदंड पर बेहतर कार्य के लिए बिलासपुर एवं नागपुर रेल मण्डल को...

लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ता संकल्प लेकर जुट जाएं : अजय जम्वाल

भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समति की बैठक रायपुर।...

CG Breaking : कांग्रेस नेता अरुण सिसोदिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे फिर लिखा पत्र….

रायपुर : कांग्रेस नेता अरुण सिसोदिया ने फिर लिखा पत्र. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय

रायपुर : राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत एन.जी.डी.आर.एस. प्रणाली से पंजीयन...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!