Friday, March 29, 2024
Uncategorized भाजपा कार्यकर्ताओं की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर...

भाजपा कार्यकर्ताओं की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर आमरण अनशन को पूर्व मुख्यमंत्री ने तुड़वाया

-

पाटन / दुर्ग लोकसभा क्षेत्र सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में लॉकडाऊन के दौरान जामगांव(एम) शराब दुकान को बंद करवाने के लिये प्रदर्शन किया गया था। जिसमे 11 लोगो के ऊपर शराब लूटने एवं शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाए जाने की धारा के तहत करवाई की गई थी। जिसमे से 7 लोगो को अग्रिम जमानत मिल गयी थी। तीन भाजपा कार्यकर्ता को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिसके विरोध में बुधवार को सांसद विजय बघेल मंडी प्रांगण पाटन में भाजपा कार्यकर्ताओं की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर आमरण अनशन पर है। अनशन के पांचवे दिन पाटन की सियासी गलियारा काफी गर्म रहा।

सांसद बघेल के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा महामंत्री एवं विधायक नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय सहित भाजपा के अन्य नेता पाटन मंडी पहुंच कर सांसद बघेल का समर्थन किये।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा लॉक डाऊन के दौरान पूरे प्रदेश में शराब की नदिया बह रही थी। हमारे कार्यकर्ताओ ने लोगों की स्वास्थ्य को लेकर शराब दुकान बंद करवाने प्रदर्शन करने गए थे। भूपेश बघेल की राज में चारों तरफ लूट मची हुई है। शराब दुकानों में ही अवैध शराब बेची जा रही है। जिसकी कमीशन दिल्ली पहुंचाई जा रही है। ये सरकार द्वारा दिल्ली में बैठे सोनिया गांधी, राहुल गांधी के लिए एटीएम बनी हुई है। 2 साल में ही प्रदेश की हालात बदतर हो गई है। प्रदेश में लूटपाट और बलात्कार की घटना बढ़ रही है। भय और आतंक की राजनीति ज्यादा दिनों तक नही चलने वाली।

सांसद विजय बघेल ने अनशन के समर्थन में आये सभी लोगो का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रावण और कंश की संज्ञा देते हुए कहा पाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती है। इस धरती को इस धरती को मुख्यमंत्री द्वारा झूठ फरेब कर बदनाम कर रही है। इस दशहरा में गांव-गांव में पुतला फूकेंगे। 15 साल तक छत्तीसगढ़ की खुशहाल जनता को सत्ता की लालच में जनता को झूठ फरेब करके सत्ता हासिल किया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं कार्यकर्ताओ का सम्मान नही कर पाउँ तो मेरा सांसद बनना व्यर्थ है।

बृजमोहन अग्रवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा ये लड़ाई सिर्फ विजय बघेल की नही है ये लड़ाई पूरी भाजपा की लड़ाई है।भाजपा के एक कार्यकर्ता को जेल में डालेगें तो हर कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है। हम कांग्रेस के जैसे रेत,कोयला,दारू माफिया नही है। इस सरकार को उखाड़ने की शुरुवात मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से हो गई है। ये चिंगारी पूरे प्रदेश में फैलेगी।

राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा ये लड़ाई भाजपा के हर कार्यकर्ता को संबंल देने वाला और भूपेश सरकार की चूल्हे हिलाने वाली है। पुलिस प्रशासन सरकार की चमचागिरी में लगे है। भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में किसी के ऊपर झूठे मुकदमे नही हुए।

पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा जमीन की लड़ाई लडना और अंजाम तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही कर सकते है। कांग्रेस और उनके कार्यकर्ता लॉकडाऊन के दौरान शराब की कोचियागिरी कर रहे थे। पाटन से शुरुवात पूरे प्रदेश की संघर्ष में बदल सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने तुड़वाया अनशन

भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ सांसद विजय बघेल के अनशन के पांचवे दिन पूर्व सीएम रमन सिंह भी धरना स्थल पहुंचकर सांसद विजय बघेल के अनशन को समर्थन देकर लोगों को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से विजय बघेल द्वारा जारी अनशन को रुकवाने के बारे में पूछा तो कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में हाँ में हामीभरी और कहा लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। इसके बाद डॉ रमन सिंह ने सांसद विजय बघेल को मसूर की टहरी खिलाकर अनशन तुड़वाया।

50 भाजपाई भी सांसद के अनशन पर बैठे थे

भाजपा सांसद विजय बघेल के अनशन पर आज पांचवे दिन उनके साथ भाजपा के 50 कार्यकर्ता भी अनशन पर बैठे थे। इन सभी कार्यकर्ताओं को सांसद विजय बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू एव भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने हार पहनाकर अनशन पर बैठाया। इनमें
भिलाई चरोदा महापौर चन्द्रकान्ता मांडले, जामुल नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष रेखराम बंछोर, जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी, खिलेश मारखण्डे, झरना साहू, सुश्री योगेश्वरी साहू, घनश्याम कौशिक, रवि सिन्हा, रेवती सोनकर, निर्मला वर्मा, जिनेश जैन, टिकेंद्र वर्मा, शरद वर्मा, गायत्री साहू सहित अन्य शामिल है। मंच संचालन खेमलाल साहू एवं देवेंद्र चंदेल ने किया। जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर ने 4 अगस्त को हुए हादसा के बारे में जनसभा को विस्तार से बतलाया।

अनशन स्थल पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, भिलाई नगर पूर्व महापौर निर्मला यादव, श्रीमती सीता साहू, अहिवारा नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र यादव, भाजपा अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष अश्वनी टंडन, देवेंद्र चंदेल, चन्द्रकान्ता मांडले, चंद्रिका साहू,रजा खोखर,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, शरद बघेल, प्रमोद सिंह, रंजीत सिंह, श्रीमती गायत्री साहू, सुलेन साहू, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, सुरेंद्र वर्मा, डॉ सुरेश साहू, रानी बंछोर, पोषण वर्मा, कीर्ति नायक, विनय चन्द्राकर, आशीष शर्मा, हर्ष भाले, राज देवांगन, अखिलेश मिश्रा, बाबा वर्मा, दिलीप केशरवानी,दुर्ग, भिलाई, बालोद, बेमेतरा, धमधा, अहिवारा सहित अन्य जगहों से भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Latest news

नितिन नबीन लोकसभा चुनाव के छत्तीसगढ़ प्रभारी हुए नियुक्त, किरणदेव ने दी बधाई

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा-इनके अद्भूत अनुभव से हम लोकसभा...

रंगपंचमी पर कार्यकर्ताओ संग रंगेंगे पश्चिम विधायक राजेश मूणत

गुढ़यारी स्थित मारुति मंगलम भवन में होगी राजेश मूणत की रंगपंचमी

आरपीआई ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लिखे अपने पत्र में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!