Friday, April 26, 2024
Uncategorized भाजपा का तीन करोड़ लोगों से छत्तीसगढ़ में संपर्क...

भाजपा का तीन करोड़ लोगों से छत्तीसगढ़ में संपर्क का दावा, जबकि छत्तीसगढ़ में आबादी ही 2.5 करोड़ है

-

00 नफरत फैलाने वाले नागरिकता कानून को शांति सद्भाव और भाईचारे के प्रदेश छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगा कोई समर्थन

रायपुर / कांग्रेस ने कहा है कि नोटबंदी में प्रचलन से ज़्यादा नोट बैंक में एकत्रित कर चुकी भाजपा सरकार अब छत्तीसगढ़ में आबादी से अधिक लोगों से संपर्क करेगी।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि एनआरसी और सीएए के देश भर में हो रहे विरोध से घबराई भाजपा यह भी नहीं सोच पा रही है कि 2.5 करोड़ की आबादी में बहुत बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग हैं जिनको वे कुछ नहीं समझा सकते। सीएए, एनआरसी और एनपीआर इसको लेकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ में घर-घर जाने का निर्णय लिया है। भाजपा ने घोषित किया है कि वह तीन करोड़ लोगों से सीएए को लेकर संपर्क करेगी, जबकि छत्तीसगढ़ की जनसंख्या ही ढाई करोड़ है। ये पचास लाख लोग कहां से लाएगी भारतीय जनता पार्टी? इसके पहले भी भाजपा ऐसा कर चुकी है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 56 लाख सदस्य अपने बनायें थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में मात्र 47 लाख 1 हजार वोट मिले है। भाजपा के सदस्यों ने भी भाजपा को वोट नहीं दिया। उसके बाद सीएए पर मिस्ड काल देने का अभियान भाजपा ने शुरू किया मात्र साढ़े पांच हजार मिस्ड काल आयी। अर्थात् भाजपा के सदस्यों का 0.1 प्रतिशत भी नागरिकता कानून के साथ नहीं है। इसलिए भाजपा के अभियान विफल होना तय है। छत्तीसगढ़ शांति परस्पर सद्भाव का प्रदेश है। छत्तीसगढ़ में इस तरीके से नफरत फैलाने वाले कानून, धर्म से धर्म को लड़ाने वाले कानून को कोई समर्थन नहीं मिलेगा।

Latest news

राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा – जल्द PM मोदी की आंखों से आंसू भी निकलेंगे…

बीजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में कांग्रेस और राहुल गांधी पर लगातार जुबानी हमले कर रहे...

बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे की CBI जांच शुरू , एक हफ्ते बाद आएगी टीम…

रायपुर। बेमेतरा के बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे की CBI ने जांच शुरू कर दी है। CBI की टीम...

मुझे बूथ पर जाने से रोका जा रहा है, मेरे खिलाफ लगाए जा रहे मुर्दाबाद के नारे:भूपेश बघेल

राजनांदगांव। कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा कि मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।...

रायपुर रेल मंडल के नए मंडल वाणिज्य प्रबंधक बने राकेश सिंह…

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह को बनाया गया हैं।...

चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप…

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. इस बीच गरियाबंद जिले से बड़ी खबर...

Must read

राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा – जल्द PM मोदी की आंखों से आंसू भी निकलेंगे…

बीजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में...

बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे की CBI जांच शुरू , एक हफ्ते बाद आएगी टीम…

रायपुर। बेमेतरा के बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे की...

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!