Friday, March 29, 2024
Uncategorized खाद्यमंत्री ने किया धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण,...

खाद्यमंत्री ने किया धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण, धान, बारदानों के वजन एवं तौल मशीनों की जांच की

-

रायपुर / धान छत्तीसगढ़ की प्रमुख फसल है जिसका असर सिर्फ़ किसान ही संपूर्ण प्रदेश पर पड़ता है। पूरे प्रदेश में एक माह से धान खरीदी चल रही है, मौसम खराब होने से बीच में कहीं-कहीं व्यवधान ज़रूर उत्पन्न हुआ था। मगर उसके बाद फिर से धान खरीदी कार्यों ने रफ़्तार पकड़ ली।

ऐसे ही एक सरगुजा जिले के सरगवां स्थित धान खरीदी केंद्र में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने अचानक पहुंचकर धान की गुणवत्ता, सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे बारदानों को तौल कर देखा। उन्होंने जांच की कि बारिश और नमी के कारण उनके वजन में कोई फर्क तो नहीं आया, साथ ही तौल मशीनों की भी जांच की। उन्होंने देखा धान को बारिश में खराब होने से बचाने के लिए तिरपाल आदि से अच्छी तरह से कवर किया हुआ था। उन्होंने उपार्जन केंद्र में मौजूद किसानों से बात की, जिन्होंने धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था के प्रति संतुष्टि जताई।

इस दौरान फूड ऑफिसर रविन्द्र सोनी, डी.एम नागरिक आपूर्ति निगम, डी एम ओ आर.पी.पांडेय, पार्षद दीपक मिश्रा, डॉ. लालचंद यादव, पार्षद जवाहरलाल सोनी भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि पिछले माह खाद्य मंत्री ने महासमुंद जिले के धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया था और रायपुर जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था। औचक निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था मिलने पर रीवां धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक व संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश दिया था।

Latest news

बैलेट पेपर वाले बयान पर भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज, दिए थे भड़काऊ भाषण…

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मुसीबत बढ़ती ही...

Breaking : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया पूरा, आज होगा अंतिम संस्कार

यूपी : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया। आज...

रेलवे में अधिकारियों कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

हर मापदंड पर बेहतर कार्य के लिए बिलासपुर एवं नागपुर रेल मण्डल को...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!