Saturday, June 28, 2025
देश विदेश पीएम मोदी ने महू में किया ग्राम उदय भारत...

पीएम मोदी ने महू में किया ग्राम उदय भारत उदय अभियान का आगाज

-

00 महू में मोदी का मंत्र, ग्रामोदय से भारत उदय…
00 बर्तन धोने वाली का बेटा आज पीएम बन पाया तो इसका श्रेय अंबेडकर को जाता है….

इंदौर – पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर एक बजे विशेष विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। डेढ़ बजे वे महू पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती के मौके पर यहां कालीपल्टन क्षेत्र में स्थित उनकी जन्म स्थली पर निर्मित अम्बेडकर स्मारक में दलित नेता को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा…

* पाई-पाई का सदुपयोग करते हुए काम कर पाए तो भारत का विकास अपने आप हो जाएगा।
* गरीब गरीब कहने वालों ने उनके लिए क्या किया? हम कुछ कर रहे हैं तो सवाल उठाए जा रहे हैं।
* आज पूरे देश में ग्रामोदय से भारत उदय रूपी आंदोलन का आगाज इस धरती से हो रहा है।
* दूसरे के घर में बर्तन धोने वाली का बेटा आज पीएम बन पाया तो इसका श्रेय अंबेडकर को जाता है।

नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो महू स्थित अंबेडकर स्मारक स्थल पर पहुंचे । इससे पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी महू आए थे, लेकिन तब स्मारक स्थल नहीं बना था। मोदी ने यहां मप्र में हुए दस साल में विकास कार्यों पर आधारित किताब का विमोचन किया। इसी के साथ उन्‍होंने यहां ग्रामोदय से भारत उदय अभियान का भी आगाज किया। उन्‍होंने अभियान का ध्‍वज भी जारी किया।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में यह अभियान 14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा. अभियान का लक्ष्य पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करके गांवों में सामाजिक समरसता बढ़ाना, ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना, किसानों की प्रगति और गरीब लोगों की आजीविका के लिए, राष्ट्रव्यापी प्रयास करना है. इस दौरान संपूर्ण देश की पंचायतें इस अभियान को चलाएंगी.

अभियान का पहला चरण
अभियान के पहले चरण का शंकनाद करते हुए पीएम मोदी अम्बे डकर को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक सभी ग्राम पंचायतों में बाबा साहब अम्बेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्रामवासी डॉ. अम्बेलडकर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करेंगे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेंगे. इस दौरान बाबा साहब के जीवन और राष्ट्रीय एकता के उनके विचारों पर चर्चा की जायेगी और बाबा साहब से संबंधित साहित्य का वितरण किया जाएगा. इस बीच सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. इस दौरान प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी.

अभियान का दूसरा चरण
अभियान का दूसरा चरण ग्राम किसान सभा के रूप में 17 से 20 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा. इस दौरान हर ग्राम पंचायत में किसान सभा का आयोजन किया जाएगा. किसान सभा में कृषि क्षेत्र की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी. कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों से सुझाव भी लिए जाएंगे

अभियान का तीसरा चरण
अभियान के तीसरे और अंतिम चरण में 21 से 24 अप्रैल तक ग्राम सभाएं आयोजित की जायेगी. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने के लिए, प्रत्येक ग्राम पंचायत में 21 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच किसी भी दिन ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा. 24 अप्रैल को जमशेदपुर में पंचायती राज दिवस मनाया जायेगा. राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों से लगभग 3,000 पंचायत प्रतिनिधि भाग लेंगे.

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!