Advertisement Carousel

गर्मी ने दि‍खाया तेवर, गर्म हवाओं के साथ पारा पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस

कोरिया / चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने कोरिया जिले के लोगों को अभी से परेशान करना शुरू कर दि‍या है। उत्तरी पश्चिमी गर्म हवाओं का असर बढ़ने से जिले भर का तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंचने लगा है। सुबह 10 बजेे के बाद अब सड़कों पर इक्का दुक्का लोग ही आते जाते दिखाई पड़ते हैं।
गौरतलब है कि अप्रैल माह में गर्मी ने अपना तेवर दिखाया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो उत्तरी पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने के कारण अचानक गर्मी में इजाफा हुआ है। गर्मी के तीखे तेवर के कारण अब दोपहर में लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं चुभन भरी गर्मी का असर अब सड़क पर भी आने जाने वाले लोगों पर साफ दिखाई पड़ने लगा है। पहले जहां सड़कों पर काफी आवागमन रहता था पर अब काफी जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलते हैं और अगर निकलना ज्यादा जरूरी हुआ तो चेहरे पर स्कार्फ लगाए बिना बाहर नही निकलते। बढ़ती गर्मी के कारण अब लोग घरों पर रहकर कूलर और पंखे का सहारा ले रहे हैं। वहीं शाम ढलते ही जिले भर में पार्को या सैर सपाटे में लोगों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है।
छाते और स्कार्फ का सहारा –
सुबह 10 बजते-बजते गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा फैल जाता है। जो लोग बाहर निकल रहे हैं वो गर्मी से बचने लिए तरह-तरह के बचाव के साथ निकल रहे हैं। कोई छतरी लेकर निकल रहा है तो कोई मुंह पर दुपट्टा बांध कर। बढ़ती गर्मी के कारण शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण अंचल में भी लोग छतरी और स्कार्फ का सहारा ले रहे हैं। वहीं गर्मी के कारण आईस्क्रीम, शीतल पेय, बर्फ गोला व गन्ना रस के दुकानों में लोगों की भारी भीड़ रहती है।
इधर गर्मी बढ़ी उधर बिजली गुल –
गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं बिजली व्यवस्था पर भी गर्मी का असर दिखने लगा है। बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को परेशान कर दिया है। गर्मी में बिजली की मांग लगातार बढ़ती है और इस आग उगलती गर्मी में अगर बीजली गुल हो जाए तो गर्मी से समस्या हो जाती है।

error: Content is protected !!