Sunday, June 29, 2025
Uncategorized जिला कांग्रेस ने दिखाया अनिल अग्रवाल को काला झण्डा

जिला कांग्रेस ने दिखाया अनिल अग्रवाल को काला झण्डा

-

रिपोर्ट / बीता चक्रवती / 09827948400 –
कोरबा / छ.ग. के कोरबा में बहुराष्ट्रीय कंपनी वेदान्ता के चेयरमेन अनिल अग्रवाल को आज अपने पहले प्रवास के दौरान ही काले झण्डे का सामना करना पड़ा। जिला कांग्रेस ने मनमानी और श्रमिक विरोधी नीतियों को हवाला देकर उन्हें काला झण्डा दिखाया।
वेदान्ता के चेयरमेन अनिल अग्रवाल भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के विनिवेश के पन्द्रह वर्षों बाद पहली बार मंगलवार को कोरबा आये। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला झण्डा दिखाकर अनिल अग्रवाल वापस जाओ, श्रमिकों का शोषण बंद करो आदि नारे लगाये।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिश परसाई ने बताया कि बालको के निजीकरण के बाद नया प्रबंधन लगातार श्रमिकों का शोषण और उत्पीड़न कर रहा है। पन्द्रह वर्षों में बारह हजार से अधिक नियमित और ठेका कामगारों की छंटनी की जा चुकी है। लगभग दो हजार एकड़ शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा चुका है। स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा की जा रही है। वेदान्ता चेयरमेन अनिल अग्रवाल और राज्य सरकार के नुमाइंदे इन समस्याओं की ओर से आंखें मूंदे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जिला कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर वृहद आन्दोलन खड़ा करेगा।
जिला कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रखा था। इसके अलावे बालको प्रबंधन के निजी सुरक्षा कर्मी भी काफी तादाद में मौजूद रहे।

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!