रायपुर / छत्तीसगढ़ में रमन सरकार के लोक सुराज अभियान के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को 11 आईएएस अफसरों के स्थानान्तरण कर दिए। इसमें धमतरी कलेक्टर भीम सिंह को सरगुजा का कलेक्टर बनया गया है, जबकि सी.आर. प्रसन्ना उनकी जगह धमतरी में जिम्मेदारी संभालेंगे। श्रुति सिंह गरियाबंद की कलेक्टर होंगी।
इनके आदेश जारी हुए —
सरगुजा कलेक्टर रितु सेन अब एनआरएलएम की डायरेक्टर व पंचायत विभाग की अतिरिक्त आयुक्त होंगीसीआर प्रसन्ना धमतरी कलेक्टर होंगे श्रुति सिंह को गरियाबंद कलेक्टर की दी जिम्मेदारीभीम सिह सरगुजा कलेक्टर होंगेआरपी मंडल अब श्रम विभाग में प्रमुख सचिव रोहित यादव अर्बन डेवलपमेंट में विशेष सचिव बनाए अविनाश चंपावत श्रम विभाग और खेल विभाग में आयुक्त विकासशील होंगे शिक्षा सचिव सुब्रत साहू होंगे स्वास्थ्य सचिव एन बैजेंद्र कुमार को क्रेडा की अतिरक्ति जिम्मेदारी एम के राउत एसआईआरडी में डीजी का अतिरिक्त प्रभार कर दिए।