Advertisement Carousel

नागरिक सेवाओं, सुरक्षा के लिए दो एप पेश करेगा सड़क मंत्रालय

 

नई दिल्ली / सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सड़क सुरक्षा तथा नागरिक सेवाओं के लिए जल्द दो मोबाइल एप ‘एम परिवहन’ तथा ‘ई-चालान’ पेश करने की तैयारी कर रहा है।

                             एम-परिवहन नागरिक केंद्रित एप होगा जो वाहन तथा ड्राइवर की खोज तथा उनकी वास्तविकता को स्थापित करेगा। ई-चालान एक प्रवर्तन एप होगा, जिसका इस्तेमाल यातायात पुलिस के अलावा परिवहन विभाग भी कर सकेगा। सड़क मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुये कहा, ‘‘मंत्रालय सड़क सुरक्षा और ग्राहकों की सुविधा के लिए दो एप पेश करने की तैयारी कर रहा है। इनमें से एक ई-चालान है और दूसरा एम-परिवहन होगा।’’

इससे सड़क दुर्घटना और यातायात नियमों के उल्लंघन की भी रिपोर्टिंग हो सकेगी। दोनों एप सोमवार से शुरू होने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जारी किये जाने की उम्मीद है।

     ‘‘एम-परिवहन एप किसी चालक की सेवायें लेते हुये यात्रियों की सुरक्षा करेगा। यह ट्रांसपोर्टर्स की भी मदद करेगा। दूसरे यह पुरानी कार लेने वाले लोगों की भी मदद करेगा।’’
     ‘‘ई-चालान एप भुगतान और नकदीरहित मॉडल को बढ़ावा देगा। कुछ राज्यों ने पहले ही परीक्षण के तौर पर इसे शुरू कर दिया है और इसकी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।’’
error: Content is protected !!