Sunday, June 29, 2025
अजब गजब OMG: क्यों इस गांव में निर्वस्त्र रहते हैं सभी...

OMG: क्यों इस गांव में निर्वस्त्र रहते हैं सभी लोग, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

-

00 1929 में इसुल्ट रिचर्डसन ने इस गावं की खोज की थी 

00 ठंड में कपड़े पहनने की आजादी

दुनिया के लगभग सभी देशों के रहन-सहन और खान-पान में एक दूसरे से फर्क होता है। वहीं पहनावे से लोगों के देश का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जो जहां के लोग कपड़े नही पहनते बल्कि निर्वस्त्र ही रहते है, वो भी पूरे मॉडर्न लाइफ-स्टाइल के साथ।

……………..जानिए आखिर क्यों ये लोग रहते हैं निर्वस्त्र।

ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर के ब्रिकेटवुड में दूर स्थित एक छोटा सा गांव है ‘स्पीलप्लाट्ज’। जहां पिछले 85 सालों से लोग निर्वस्त्र ही रहते हैं। चाहे वो कोई महिला हो या फिर कोई पुरुष।

खास बात ये है कि यहां पर्यटक किराए पर घर लेकर कुछ दिनों के लिए छुट्टियां बिताने आते हैं। ये पर्यटक भी पूरी तरह से निर्वस्त्र ही रहते हैं। लेकिन पर्यटकों को इस बात का ध्यान रखना होता है कि वह उस गांव के नियमों के अनुसार ही रहें। यहां इन लोगों का अपना पब है, स्विमिंग पूल, बंगले और खाने-पीने की हर व्यवस्था है। इस गांव के बारे में बहुत से लोगों को अब भी जानकारी नहीं है।

इस गांव को 1929 में इसुल्ट रिचर्डसन ने खोजा था। तब लोगों ने फैसला किया की वो प्रकृति के नजदीक और बिल्कुल प्राकृतिक रूप से जिएंगे। यहां के लोगों को ठंड में कपड़े पहनने की आजादी है। जब ठंड लगने पर या फिर कपड़े पहनने की इच्छा होने पर यहां लोग कपड़े पहन सकते हैं।साभार – अमर उजाला

Latest news

सीएम साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

रायपुर 29 जून 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ....
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!