Sunday, June 29, 2025
Uncategorized ठगी के मामले में सोनहत पुलिस ने 05 लोगो...

ठगी के मामले में सोनहत पुलिस ने 05 लोगो को दिखाया जेल का रास्ता, IG ने की इनाम की घोषणा

-

00 आरोपियों से एक मोबाइल और 7 लाख रू बरामद 
00 पकडे गए 05 आरोपियों में 3 आरोपी बिलासपुर के रहने वाले 
00 13 लाख 50 हजार की ठगी का था मामला

कोरिया / कोरिया जिले के सोनहत पुलिस ने 13 लाख 50 हजार की ठगी के मामले 05 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाइल और 7 लाख रू बरामद किए है पकडे गए 05 आरोपियों में 3 आरोपी बिलासपुर के रहने वाले है, वहीं पुलिस की इस सफलता पर सरगुजा आईजी ने सोनहत थाना प्रभारी आएस पैकरा सहित नवीन दत्त तिवारी, राघवेन्द्र पुरी, ललित प्रधान को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

           पुरे मामले का खुलासा करते हुए कोरिया पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि पिछले 11 फरवरी को किशोरी सोनहत निवासी पुरूषोत्तम नागवंशी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे खाते में बांध निर्माण का मुआवजा 14 लाख 22 हजार 301 रू जमा करवाया गया था तथा उसे 1 लाख 68 हजार 500 रू विकलांगता का मिला था जिसे वह अपने लडके के खाते में जमा करवाया था, दिनांक 16 नवंबर 16 से 1 फरवरी 2017 के बीच उसे खाते से मोबाइल बैंकिग के जरीए 13 लाख 50 हजार रू खाता क्र 3575454958 में ट्रांसफर कर लिए गए है। जिसके बाद पुलिस ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के हेड कैशियर दिलीप कुमार मार्को से पूछताछ शुरू की, जो कि केलो विहार चक्रधरपुर रायगढ का निवासी है, जिसके बाद उसके 4 साथियों हितेन्द्र कुमार शर्मा पिता राजकुमार शर्मा दिनदयाल कालोनी बिलासपुर, सुशांत कुमार शर्मा पिता गजानंद शर्मा तारबहार रेलवे कालोनी बिलासपुर, सत्येन्द्र कुमार पाडेय पिता शत्रुघन कुमार पांडेय दिनदयाल कालोनी बिलासपुर और राजेश्वर यादव पिता सोमारू यादव निवासी मेड्रा सोनहत के लिंक का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार हेड कैशियर दिलीप मार्को द्वारा सत्येन्द्र पांडेय का अशोक कुमार के नाम से कूटरचित कर सत्येन्द्र पांडेय का फोटो लगाकर राजेश्वर यादव का पहचान पत्र लगाकर खाता 3575454958 खुलवाया गया। बैंक के हेड कैशियर द्वारा पहले उच्चाधिकारियों से एटीएम जारी करने के संपर्क किया गया था, उसके बाद पुरूषोत्तम नागवंशी के खाते से हितेन्द्र शर्मा द्वारा मोबाइल खरीदा गया और मोबाइल नं. 7894959524 खाते में दर्ज करा मोबाइल बैंकिंग शुरू करवा लिया गया। उसे माध्यम से पुरूषोत्तम नागवंशी के खाते से पैसा आहरण करने लगे और एटीएम से बिलासपुर के दुकानों से खरीददारी की। 1 फरवरी को पुरूषोत्तम नागवंशी के खाते से 13 लाख 50 हजार रू ट्रांसफर किए गए और षडयंत्र पूर्वक पैसा भी निकाल लिया।
              कार्यवाही के दौरान सुजीत कुमार पुलिस अधीक्षक कोरिया के सतत मार्गदर्शन के अधीन थाना प्रभारी सोनहत निरीक्षक आर0एस0पैकरा, प्र.आर. 98 नवीन दत्त तिवारी, आर. 446 राघवेन्द्र पुरी, आर. 535 ललित प्रधान द्वारा प्रकरण का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा कोरिया पुलिस को प्रोत्साहन हेतु रू0 25,000/- का नगद ईनाम की घोषणा की गयी है।

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!