Sunday, June 29, 2025
हमारे राज्य के.बी.पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने लैम्प लाइटिंग कार्यक्रम का...

के.बी.पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने लैम्प लाइटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया

-

कोरिया / स्थानीय संस्था के.बी.पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग नागपुर रोड़ कोरिया के द्वारा लैम्प लाइटिंग का कार्यक्रम का आयोजन आम्रपाली भवन (बरतुंगा) में सम्पन्न हुआ। जिसमें जी.एन.एम और बी.एस.सी. प्रथम वर्ष के छात्र / छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर नर्सिंग के क्षेत्र में मानव सेवा हेतु शपथ गहण किया। शपथ में मानव सेवा साथ अपने कार्य क्षेत्र में सच्ची लगन, सेवा भावना होने और सेवा विमुख न होने की शपथ ली।
                       इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपोलो ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. मनीश जैन और संजय अग्रवाल जी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम डॉ. मनीश जैन ने अपने उद्बोधन में नर्सिंग क्षेत्र में किये जाने वाले सेवा भावी कार्य को वास्तव में उच्च कोटी का मानव सेवा बताया है। नर्सिंग का अध्यन पूर्णं करने के बाद आप सभी को जो सेवा करने की उपाधि प्राप्त होती है वो काबिले तारीफ है। व श्री संजय अग्रावल जी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने से बच्चों में मनोबल व आत्मविष्वास में बढ़ोतरी होती है। संस्था के प्रशासनिक अधिकारी विस्वजीत बारिक ने संस्था के विकास का विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का आभार किया।
                       कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के छात्र / छात्राओं द्वारा संस्कृति वंदना के साथ किया गया एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति दी गई जिसमें बच्चों के द्वारा महिला शक्तिकरण एवं मातृ-पिता प्रेम की प्रस्तुति दे कर माता-पिता के आंखों में आंसू ला दिये। संस्था के उपप्रचार्य इनोक इन्बाडॉस जी ने उद्बोधन में सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया व सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया। मंच का संचालन कु. उपासना सोनी व प्रियांषु सिंह ने किया।
                       इस कार्यक्रम में श्रीमति कुंवरबेन पटेल कॉलेज के प्रचार्य कृश्णा प्रसाद कश्यप एवं बचपन प्ले स्कुल की प्रचार्या श्रीमति सोनम सेठिया और संस्था के सभी शिक्षकगण और सभी स्टॉफ उपस्थ्ति रहें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के सभी शिक्षक व छात्र / छात्राओं का बहुत बड़ा योगदान रहा।

Latest news

सीएम साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

रायपुर 29 जून 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ....
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!