Sunday, June 29, 2025
अजब गजब हर साल 1 लाख पशु प्लास़्टिक के कारण मरते...

हर साल 1 लाख पशु प्लास़्टिक के कारण मरते हैं और भी बहुत कुछ प्लास्टिक से जुड़े अजब – गजब तथ्य

-

वाकई प्लास्टिक की दुनिया बहुत बड़ी हैं और शायद हम इसकी परिकल्पना भी नहीं कर सकते। आज के इस दौर में हम प्लास्टिक का उपयोग हर जगह कर रहे हैं। इन सब के विपरीत यह बात भी सच हैं की इसी प्लास्टिक के नुकसान भी बहुत है।

प्लास्टिक के बारे में आज हम आपको ऐसे रोचक तथ्य बताएंगे जिन्हें पढ़कर आपको पता लगेगा कि ये कितना खतरनाक हैं।

1. प्लास्टिक शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के प्लास्तिकोज़ शव्द से हुई है, जिसका अर्थ है बनाना। प्लास्टिक का आविष्कार सन 1862 में इंग्लैंड के अलेक्जैन्डर पार्केस (Alexander Parkes) ने किया था।

2. एक प्लास़्टिक की बोतल recycle करने से इतनी ऊर्जा बचाई जा सकती हैं कि एक 60W का बल्ब 6 घंटे तक जल सके।

3. प्लास़्टिक की आधी वस्तुएँ (50 प्रतिशत) हम सिर्फ एक बार काम में लेकर फेंक देते हैं।

4. पूरी दुनिया के कुल तेल का 8 प्रतिशत प्लास़्टिक के उत्पादन में लग जाता हैं।

5. हर साल पूरे विश्व में इतना प्लास़्टिक फेंका जाता है कि इससे पूरी पृथ्वी के चार घेरे बन जाएं।

6. एक Plastic Bags अपने वजन से 2000 गुना ज्यादा बोझ उठा सकता हैं।

7. हर साल लगभग 1 लाख पशु प्लास़्टिक बैग के कारण मर जाते हैं।

8. Plastic Bags को खत्म होने में लगभग 1,000 साल लगते हैं।

9. भारत में हर साल प्रत्येक व्यक्ति द्वारा लगभग 9.7 किलो प्लास़्टिक उपयोग में लाया जाता हैं। जबकि अमेरिका में प्रति व्यक्ति 109 किलो।

10. पूरे विश्व में सिर्फ रवांडा ही ऐसा देश हैं जहाँ प्लास़्टिक पूरी तरह से बैन हैं।

11. सबसे ज़्यादा प्लास़्टिक समुद्र में फेंका जाता हैं जो की भविष्य में बहुत हानिकारक हो सकता हैं।

12. Plastic2Oil एकमात्र ऐसी कंपनी हैं, जो प्लास्टिक को दोबारा तेल में बदलने का दावा हैं।

13. Starbucks Cups कभी भी रिसायकल नहीं होते क्यों कि उनके अंदरी भाग में प्लास़्टिक होता हैं।

14. सेलफोन में इस्तेमाल की जाने प्लास़्टिक असली प्लास़्टिक नहीं है यह एक प्रकार का सेल्यूलोस होता है जो अगर जमीन में गाढ़ दिया जाये तो 3 महीने में नष्ट हो जाता हैं।

15. जब भी हम नयी कार लेते है तो उसमें से एक अजीब प्रकार की गंध आती है यह गंध असल में प्लास़्टिक का प्लास्टिकिजेर्स है जो अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से गंध छोड़ता हैं।

16. हमारा शरीर Plastic Chemical को अपने अंदर सोखता हैं 6 साल से ऊपर के 93% अमेरिकियों में प्लास्टिक कैमिकल BPA पाया गया हैं।

Latest news

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!