अम्बिकापुर / शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा 9 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल अब जंगी रूप ले रहा है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर आज से सरगुजा के सभी विकासखण्डों में शिक्षाकर्मियों ने क्रमिक भूख हड़ताल आरम्भ किया।
शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के जिला संचालक मनोज वर्मा ने बताया कि सरकार सुन नही रही है। हमारे आंदोलन को कुचलने के लिए हमारे साथियों को बर्खास्तगी का हथियार उपयोग कर रही है। सितम जितना ज्यादा होगा जंग में उतना ही मजा आएगा। मनोज वर्मा ने बताया कि आज जिले के सभी सात विकासखण्डों में पुरुष व महिला शिक्षाकर्मी साथी भूख हड़ताल में बैठे हैं। विकास खण्ड लुंड्रा में क्रमिक भूख हड़ताल में बैठने वाले शिक्षाकर्मी रणबीर सिंह चौहान, राजेश पटेल ,बुंदलेस्वर सिंह, शिवनाथ राम ,रोहित जगत, शम्भूनाथ पैकरा, संजय पैकरा, संजय खलखो, युगलकिशोर शर्मा महिला शिक्षाकर्मी करुणा सिंह, सुमंती मिंज, कु.अल्मा केरकेट्टा, फरहत निशा, नीना टोप्पो, प्रेमा कुजूर। मैनपाट में भूख हड़ताल में बैठने वालों में गंगा रानी वर्मा, अर्चना बरवा, प्रतिमा नामदेव, लक्ष्मी तिवारी, सुरेश्वरी सिंह, नीलम पावले, पुरुष शिक्षाकर्मी रमेश यागिक, राकेश सिंह पैंकरा, दुर्गा शरण वंशे, अनूप गुप्ता, मोहन दास साहू ,कमलेश सिंह। अंबिकापुर में भूख हड़ताल पर बैठने वाले मनोज तिवारी, दिनेश शर्मा, अमित सोनी, अंजनी दहायक , राकेश वर्मा महिला शिक्षाकर्मी मधु सोनवानी, हिना रिज़वी, एलिजा बेथ, श्रद्धा सोनी, ज्योति सिन्हा। उदयपुर विकासखण्ड में लखन राजवाड़े, करन यादव, प्रभाकर सिंह, सतेन्द्र नाथ योगी, बजरंज दास, वंदना यादव, शशि राजवाड़े, मोनिका चौहान, प्रतिभा कंवर, पार्वती सिंह भूख हड़ताल में बैठे।लखनपुर विकासखण्ड में विजय शंकर, करण सिंह जोगी, परवेन्द्र लाल, दिवेन्द्र दीहुलिया, संजय चौबे, सुनीता, ललिता, दीपिका, प्रमीला, लीला देवी भूख हड़ताल में रहे।बतौली विकासखण्ड में बल्लभो राम भोय, जयप्रकाश शर्मा ,मनीषा तिर्की, साधना कुजूर, लीली मोरिस केरकेट्टा,आशा चन्द्रा, शोभावती वर्मन, पूनम गुप्ता, मुनेश्वरी, शांता गुप्ता, सुधीर खेस भूख हड़ताल में रहे। सीतापुर में भूख हड़ताल में उमेश मिश्रा, सुनील तिवारी, सुग्रीव गुप्ता,सुनील गुप्ता, ज्ञानेंद्र प्रधान, अनीता तिवारी, सविता बरई, स्नेहलता टोप्पो, प्रीति गुप्ता, ललिता सिंह शामिल रहे।
मैनपाट में शिक्षाकर्मियों के आंदोलन को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जेम्स टोप्पो ने समर्थन किया उन्होंने कहा कि शिक्षाकर्मियों के हर मांगो के साथ मैं हूँ। बतौली मे समर्थन में प्रकाश गुप्ता आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुचें। वन्ही सीतापुर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखों धरना स्थल पर पहुच कर आश्वाशन दिया कि आंदोलनरत शिक्षाकर्मियों पर कोई भी कार्यवाही नही होने दिया जाएगा। सीतापुर में ही जनता कांग्रेस के जयभगवान अग्रवाल और सेतराम बड़ा व्यापारी वर्ग से अशोक अग्रवाल, अधिवक्ता व कांग्रेस नेता फुलसाय लकड़ा ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलन का समर्थन किया।