Sunday, June 29, 2025
बड़ी खबर राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित, चुने गए पार्टी अध्यक्ष,...

राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित, चुने गए पार्टी अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दी बधाई

-

नई दिल्ली / राहुल गांधी कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं। राहुल कांग्रेस की लम्बे समय तक अध्यक्षा रहने वाली एवं उनकी मां सोनिया गांधी से अध्यक्ष पद का कार्यभार लेंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब कांग्रेस अध्यक्ष बन गए हैं। ये घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद हुई।

राहुल गांधी के खिलाफ कोई भी पर्चा दाखिल नहीं के कारण उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष घोषित किया गया। इस महीने के 16 तारीख को राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने का प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा।

अध्यक्ष बनने की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ ने जश्न मनाया शुरू कर दिया। संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष कांग्रेस चुनाव समिति मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने आधिकारिक ऐलान किया।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल को एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

Latest news

सीएम साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

रायपुर 29 जून 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ....
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!