नई दिल्ली / अर्जुन अवार्डी और फोगाट बहनों के पिता महावीर फोगाट अब विदेशी महिला खिलाड़ियों को भी कुश्ती के गुर सिखाएंगे। महावीर फोगाट अगले वर्ष 2018 के मई माह में चीन जाएंगे और कुश्ती को प्रमोट करेंगे। इसके लिए उनके पास कई कंपनियों के निमंत्रण भी आए हैं।
कॉमनवेल्थ खेलों के बाद चीन जाने का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका हैय उन्हें यह निमंत्रण उनकी बेटियां गीता, बबीता, रीतु, विनेश व संगीता के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कायम करने के बाद मिला है।
चरखी दादरी में चीन के इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप मीडिया के प्रतिनिधिमंडल ने बलाली गांव का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बलाली बहनों के अखाड़े का निरीक्षण किया और यहां दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में बारिकी से जानकारी ली। साथ की चीनी मीडिया ने उन्हें चीन आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने बलाली गांव में ग्रामीणों से बात की और बलाली बहनों की उपलब्धियों को लेकर बात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि महावीर फोगाट को चाइना में इंडिया के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। वहां ताइक्वांडो और योगा के बाद अब खासकर लड़कियों में कुश्ती को लेकर रूचि बढ़ रही है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी फौगाट बहनों को चाइना की लड़कियां सुपर स्टार के रूप में मानती हैं। साथ ही फौगाट बहनों के प्रशिक्षक महावीर फौगाट से वहां की लड़कियां कुश्ती के गुर सिखना चाहती हैं। इसलिए महावीर फौगाट को चीन आने का निमंत्रण देने वे यहां पहुंचे हैं।
कॉमनवेल्थ खेलों के बाद जाने का कार्यक्रम –
महावीर फौगाट ने बताया कि फिलहाल उनकी बेटियों को कॉमनवेल्थ खेलों की तैयारियां करवा रहे हैं ताकि चारों बेटियां कॉमनवेल्थ में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करें। महावीर फौगाट ने बताया कि चीन में कुश्ती को प्रमोट करने के लिए कई देशी-विदेशी कंपनियों का निमंत्रण मिला है। कॉमनवेल्थ खेलों के बाद वे चीन जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं। अगले वर्ष अप्रैल मध्य या मई माह में वे चीन जाएंगे।