Advertisement Carousel

रोहित शर्मा ने किया कमाल, सिर्फ 10 रन दौड़े और ठोक डाला सबसे तेज शतक, 35 गेंद में बनाया शतक

इंदौर / भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे मुकबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 35 गेंद में शतक जड़ दिया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। रोहित शर्मा 43 गेंदों में 118 रन बनाकर चमीरा की गेंद पर आउट हुए। रोहित का टी-20 में यह दूसरा शतक है।

रोहित की शतकीय पारी की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि उन्होंने 108 रन तो चौकों-छक्कों की मदद से ही बना डाले। उन्होंने 12 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाकर 108 रन ठोंक डाले। यानी महज 22 गेंदों में रोहित ने 108 रन बनाए। रोहित और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई। भारत ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट खोए 117 रन बनाकर श्रीलंका के बॉलिंग आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं।

रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ ये उनका दूसरा दोहरा शतक था। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा कोई और बल्लेबाज नहीं कर पाया है। इससे पहले जिन चार खिलाड़ियों ने दोहरे शतक लगाए हैं, उन्होंने सिर्फ एक एक दोहरे शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। वनडे क्रिेकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। उनके नाम पर श्रीलंका के खिलाफ 264 रन का रिकॉर्ड है। पुरुषों के वनडे क्रिेकेट में सबसे पहले दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उसके बाद से सात बार वनडे क्रिकेट में ये कारनामा दोहराया जा चुका है। इसमें से तीन बार अकेले रोहित शर्मा ने ये कारनामा किया है।

एक पारी में सर्वाधिक छक्के मारने में भी नंबर 1 –

रोहित शर्मा एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में भारतीयों में सबसे आगे हैं। इससे पहले रोहित ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 16 छक्के लगाए थे। मोहाली वनडे में उन्होंने इस पारी में 12 छक्के लगाए। उनके बाद नंबर आता है महेंद्र सिंह धोनी का। उन्होंने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के जमाए थे।

error: Content is protected !!