Advertisement Carousel

3 लाख के ईनामी महिला नक्सली एल.ओ.एस. सदस्य गिरफ्तार


** छितपानी के जंगल से तीन लाख की ईनामी महिला नक्सली गिरफ्तार।
** गिरफ्तार महिला नक्सली आमदई एलओएस की सक्रिय सदस्य है।
** थाना मर्दापाल के अपराध क्रमांक 05/15 धारा 147, 148, 149, 307 ताहि., 25, 27 आम्र्स एक्ट 23, 38(2), 39(2) युएपीए में दिनांक 04.02.2015 को सुरक्षा बलों पर अपने नक्सली साथियों के साथ हमला करने में थी शामिल।

कोण्डागांव / नक्सल विरोधी अभियान को एक और सफलता मिली है। इस बार तीन लाख के ईनामी महिला नक्सली एल.ओ.एस. सदस्य को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही है।

आपको बता दे कि बस्तर आई.जी.पी. विवेकानंद सिन्हा (भा0पु0से0) व डीआईजी रतन लाल डांगी (भा0पु0से0) बस्तर रेंज, कांकेर के सतत् एवं सशक्त निर्देशन व पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव डाॅ. अभिषेक पल्लवा (भा0पु0से0) के मार्ग दर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक (आॅप्स.) कोण्डागांव माहेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में उप पुलिस अधीक्षक (आॅप्स.) अमोलक सिंह ढिल्लो एवं एडीओपी कोण्डागांव कपिल चंद्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी मर्दापाल सुरेश ध्रुव के हमराह थाना एवं डीआरजी बल की संयुक्त टीम द्वारा नक्सल विरोधी अभियान की कार्यवाही हेतु कुदूर, तुमड़ीवाल, हांदापाल, छितपानी की ओर रवाना हुई थी, कि गस्त सर्चिंग के दौरान ग्राम छितपानी के जंगल में सर्चिंग के दौरान आमदई एलओएस की सक्रिय महिला नक्सली सदस्य बालमती कोर्राम उर्फ जनीला पिता रामधर कोर्राम उम्र 21 वर्ष जाति गोंड साकिन कडियामेटा थाना छोटेडोंगर जिला-नारायणपुर (छ0ग0) को मरकामपाल-छितपानी के जंगल को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आमदई एलओएस महिला नक्सली पर शासन द्वारा तीन लाख का ईनाम घोषित है। गिरफ्तार महिला नक्सली अपने माओवादी साथियों के साथ दिनांक 04 फरवरी 15 को ग्राम हड़ेली के जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोप स्वीकार करती है। उक्त महिला नक्सली को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय (एन.आई.ए.) जगदलपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

error: Content is protected !!