Sunday, June 29, 2025
Uncategorized कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के कुशासन से लड़ रहे हैं, छत्तीसगढ़...

कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के कुशासन से लड़ रहे हैं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन मजबूत: पुनिया

-

** कांग्रेस के मिशन-90 में पंचायती राज संगठन की अहम भूमिका
** पंचायती राज संगठन के कार्यक्रम में चंपारण पहुंचे पुनिया-बघेल

रायपुर / रायपुर से चंपारण जाते हुये पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू के गृहग्राम तोरला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल का भव्य और आत्मीय स्वागत किया। ग्राम तोरला के सरपंच और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का स्वागत किया। तोरला में ही आत्मीयता से भावविभोर होकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू को गले से लगा लिया। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश सचिव शिवसिंह ठाकुर ने चंपारण पहुंचकर चम्पेश्वर महादेव मंदिर चंपारण में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर अभनपुर, नवापारा, राजिम के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश सचिव शिवसिंह ठाकुर, इंटुक अध्यक्ष सनी अग्रवाल राजीव गांधी, पंचायती राज शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुये। जिसमें राजीव गांधी, पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय प्रमुख मीनाक्षी नटराजन विशेष रूप से तीन दिन से उपस्थित रहकर कार्यक्रम और प्रशिक्षण का संचालन कर रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संगठन बहुत महबूत है। मुझे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताकत और जुझारूपन पर पूरा भरोसा है। इस बार हम सब मिलकर मिशन-90 पर काम कर रहे है। हर विधानसभा क्षेत्र में जीत के लिये हम सब काम कर रहे है। छत्तीसगढ़ का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहा है और मिशन 90 में पार्टी संगठन की अहं भूमिका होगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कुशासन और भ्रष्टाचार का डटकर मुकाबला किया है। इस बार छत्तीसगढ़ में मतों के बड़े अंतर से कांग्रेस के हर प्रत्याशी की जीत के लक्ष्य के लिये हम सब मेहनत कर रहे है। 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने अपने संबोधन अपने विधानसभा क्षेत्र अभनपुर में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये राजीव गांधी, पंचायती राज संगठन की प्रमुख मीनाक्षी नटराजन के प्रति आभार व्यक्त किया। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने राजीव गांधी, पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिशन 2018 में महती भूमिका निभाने का आव्हान किया और कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाना हम सबका लक्ष्य है और इसे हम सब मिलजुल कर पूरी ताकत से प्राप्त करेंगे।

Latest news

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!