Sunday, June 29, 2025
खेल-जगत अरुणा ने रचा इतिहास, वर्ल्डकप में मेडल जीतने वाली...

अरुणा ने रचा इतिहास, वर्ल्डकप में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय

-

मेलबर्न / हैदराबाद की अरुणा बी रेड्डी ने शनिवार को इतिहास रच दिया, वह जिमनास्टिक्स वर्ल्डकप में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बन गईं। उन्होंने यहां महिलाओं की वाल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। 22 साल की इस जिमनास्ट ने यहां हिसेन्से एरीना में 13.649 अंक से कांस्य पदक जीता। स्लोवानिया की टीजासा किसेल्फ ने 13.800 अंक के स्कोर से गोर्ल्ड मेडल जबकि आस्ट्रेलिया की एमिली वाइटहेड ने 13.699 अंक से सिल्वर मेडल हासिल किया।

फाइनल दौर में पहुंची एक अन्य भारतीय प्रणति नायक 13.416 अंक से छठे स्थान पर रहीं। जिमनास्टिक्स में एक साल में कई वर्ल्डकप प्रतियोगिताएं होती हैं और वे विश्व चैम्पियनशिप के बाद दूसरे दर्जे पर मानी जाती हैं। भारतीय जिमनास्टिक्स महासंघ के एक गुट के सचिव शांतिकुमार सिंह ने कहा, ‘अरुणा अब वर्ल्डकप में पदक जीतने वाली पहली और एकमात्र भारतीय बन गयी हैं। हमें उस पर गर्व है।’

दीपा करमाकर 2016 रियो ओलंपिक की महिला वाल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं थीं। उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीते हैं, लेकिन वह वर्ल्डकप स्तर पर कोई पदक नहीं जीत सकीं थी। यह अरुणा का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है, हालांकि वह 2013 विश्व आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स चैम्पियनिशप, 2014 राष्ट्रमंडल खेलों और 2014 एशिया खेलों और 2017 एशियाई चैम्पियनशिप में भाग ले चुकी हैं।

उनकी उपलब्धि से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 एशियाई चैम्पियनशिप की वाल्ट स्पर्धा में छठा स्थान था। अन्य सभी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में वह क्वालीफिकेशन चरण से आगे नहीं जा सकी थीं। अरुणा रविवार को होने वाले फ्लोर स्पर्धा के फाइनल राउंड में पहुंच गयी हैं। अन्य स्पर्धाओं में राकेश पात्रा पुरुष रिंग स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे, वह कल पैरलल बार स्पर्धा के फाइनल राउंड में भी शामिल हैं।

वर्ष 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों और 2014 एशियाई खेलों के कांस्य पदकधारी आशीष कुमार कल पुरुष वाल्ट स्पर्धा के फाइनल दौर में होंगे, वह क्वालीफिकेशन दौर में छठे स्थान पर रहे थे। इस साल विश्व कप सीरीज स्पर्धा में 16 देश भाग ले रहे हैं।

Latest news

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!