Advertisement Carousel

51 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बर्खास्त

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हड़ताल कर रही 51 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बर्खास्त कर दिया गया।

रायगढ़ जिला प्रशासन ने पांच मार्च से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने वाली रायगढ़ और पुसौर क्षेत्र की 51 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कल तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया है। बर्खास्त महिलाओं में रायगढ़ की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पुसौर क्षेत्र की 24 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 24 आंगनबाड़ी सहायिका और दो कार्यकर्ता शामिल है। इनमें संघ की अध्यक्ष प्रीति देवांगन भी शामिल है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हड़ताल पर चले जाने से पूरक पोषण आहार कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं के लाभ से हितग्राही वंचित हो रहे थे तथा आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं भी बाधित हो रही थी।

हड़ताल पर गए इन 51 महिला कार्यकर्ता और सहायिका को तीन सप्ताह के बाद तब बर्खास्त किया गया। कार्यकर्ता और सहायिकाओं को कार्य में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद वह काम पर नहीं लौटीं।

error: Content is protected !!