कोरिया / मनेन्द्रगढ़ – शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ मंडल के तत्वाधान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, मनेन्द्रगढ़ मंडल अध्यक्ष तपन मुखर्जी, महामंत्री आशीष सिंह, जमील शाह मंडल पदाधिकारी मंडल प्रकोष्ठ व वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियो की उपस्थिति में श्यामा प्रसाद मुख़र्जी वाटिका में भाजपा का ध्वज फहराकर पार्टी का 38 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई, जिसके प्रथम राष्टीय अध्यक्ष अटलबिहारी बाजपेयी तथा राष्टीय महामंत्री के रूप में लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी का पदभार संभाला।
आगे श्रीवास्तव ने कहा कि 1986 में लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बहोत दयनीय होने के बाद भी इन दोंनो नेताओ ने बड़ी सूझ-बूझ एवं उत्साह के साथ महानचिंतक पंडित दिनदयाल उपाध्यय के एकात्म मानववाद के सिद्धान्त के आधार पर पार्टी को आगे बढ़ाया और पार्टी के कार्यकर्ताओ के त्याग, तपस्या, बलिदान समर्पण के भाव का परिणाम स्वरुप आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पार्टी की रीति-नीति को ध्यान में रखते हुए हम सभी को पार्टी को और उचाईयों तक ले जाना है। साथ ही हमको इस स्थापना दिवस पर अपने पार्टी महापुरूषों के आचरण का अनुशरण करना चाहिए।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बलबीर कौर, महामंत्री रानी सोनी, प्रवीण सिंह, मीनू सिंह, महेश्वरी सिंह, सुनैना विश्वकर्मा, जयाकर, अलका गाँधी, युवामोर्चा के अखिलेष मिश्रा, बंटी रैना, पवन श्रीवास्तव, जीतू खटीक, व समस्त कार्यकर्तागण की सहभागिता रही।।
