Tuesday, March 18, 2025
हमारे राज्य निर्विरोध शम्भू बने चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

निर्विरोध शम्भू बने चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

-

वसीम बारी, रामानुजगंज / छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6472 द्वारा जिला शाखा बलरामपुर रामानुजगंज के लिए जिला अध्यक्ष के चुनाव हेतु कामता प्रसाद साहू (छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी) को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। श्री साहू जी के द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुसार दिनांक 9 जून को जिला अध्यक्ष पद पर चुनाव हेतु बलरामपुर में नामांकन भरवाया गया। इसमें कुल दो उम्मीदवारों शम्भू प्रसाद गुप्ता (भृत्य, मा. शाला मितगई) एवं राजकुमार राम (भृत्य, तहसील रामानुजगंज) ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया। परीक्षण के दौरान राजकुमार राम का नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण होने के कारण निर्वाचन अधिकारी के द्वारा निरस्त किया गया। इस प्रकार शंभू प्रसाद गुप्ता को निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।

शम्भू प्रसाद गुप्ता ने घोषणा किया कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का शोषण अपने चरम पर है। अन्याय और शोषण के विरुद्ध लड़ाई उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना ही एकमात्र उद्देश्य रहेगा।

श्री शम्भू प्रसाद गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने से समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संघ के संभागीय अध्यक्ष सरगुजा श्रीमती रीता कुर्रे, जिला सचिव मुंगेली श्रवण साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय नाथ पुरी, उमेश तिवारी, पंचम कुशवाहा, राजकुमार, लालमोहन कश्यप, बेलाल अंसारी, राजेश गुप्ता, जयप्रकाश पाण्डेय, राकेश सिंह, दीपक गुप्ता, मुकेश यादव, बच्चू सिंह, सुनीता कुशवाहा, रिंकी मंडल, प्रियम सिंह, रानी सोनी सहित भारी संख्या में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने हर्षघोष किया एवं गुलाल लगाकर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दिया।

Latest news

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षक भर्ती घोटाले और महतारी सदन निर्माण पर जमकर हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र मंगलवार को काफी हंगामेदार रहा। सदन में...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान से गरमाई सियासत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन गृहमंत्री विजय शर्मा...

भ्रष्टाचार पर सख्ती, शराब नीति पर घमासान: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पलटवार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विपक्ष के आरोपों...
- Advertisement -

नागपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा, कई वाहन जलाए गए, अब पुलिस ने संभाला मोर्चा

नागपुर, 18 मार्च: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार देर रात दो...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!