Friday, April 18, 2025
हमारे राज्य शक्ति केन्द्रों की योजना से जीतेंगे मतदान केन्द्र, बूथ...

शक्ति केन्द्रों की योजना से जीतेंगे मतदान केन्द्र, बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत – संतोष पाण्डेय

-

कोरिया / भारतीय जनता पार्टी कोरिया के शक्ति केन्द्र स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुआ। बैठक में अतिथियों ने पं.दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर प्रमुख रूप से पर प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, प्रदेश मंत्री एवं संगठन प्रभारी अनुराग सिंहदेव, जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक द्वारिका गुप्ता, फूलचंद सिंह, जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल उपस्थित रहें।

प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित एवं निष्ठावान है। राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में अपनी भूमिका को पहचानते हुए, केन्द्र एवं विभिन्न राज्यों में सरकार बनाने में अपना ऐतिहासिक योगदान दिया है। शक्ति केन्द्र के संयोजक-सह संयोजक एवं प्रभारियों द्वारा योजना बनाकर बूथो पर कार्य करना होंगा। जिससे हम एक बार पुनः आने वाले चुनाव में विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण राष्ट्र का सर्वांगीण विकास का अध्याय स्थापित कर रहा है। अंतिम छोर पर सरकार की योजनाएं शत प्रतिशत पहुंच रही है। विश्व के सामने लोक तांत्रिक जनकल्याकारी सरकार का सर्वश्रेष्ट उदाहरण भारत ने प्रस्तुत किया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के नेतृत्व में छ.ग. में युवा, किसानों, महिलाओं एवं समग्र विकास में हम सबसे आगे है।

प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने कहा कि, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। उन्होंने कहा कि, जिले की संगठन बहुत अच्छा कार्य कर रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हमें शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर योजना बनाकर कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता ने कहा कि, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता आने वाले चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। और जिले के तीनों विधानसभा में पुनः कार्यकर्ताओं के दम पर कमल खिलेगा। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी एवं आभार जिला उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष परमजीत कौर, गौरी हथगेंन, जिला मंत्री जनार्दन साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य रामधनी गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष अयाजुदीन सिद्धिकी, संजय पोदद्ार, सभापति कीर्ति वासो, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, उर्द आकादमी बोर्ड के सदस्य बदरूजमा अंसारी, पंकज गुप्ता,अरशद खान, कुबेर साहू, गिरवरधारी सिंह, यूपी सिंह, विनोद साहू, नरेश्वर रजक, दुर्गाशंकर मिश्रा, श्यामबिहारी जायसवाल, द्वारिका जायसवाल, नरेन्द्र साहू, राजेश सिंह, पी मनी, तपन मुखर्जी, धनंजय पाण्डेय, धनेश् यादव, मोतीलाल राजवाड़े, ईश्वर राजवाड़े, अरूणोदय पाण्डेय, रामकृष्ण शर्मा, सुखदेव राजवाड़े, उत्तम साहू, विवेक जायसवाल, कमलेश एक्का, प्यारेलाल साहू, हरित शर्मा, प्रवीन सिंह, रानी खटिक, कामतानाथ तिवारी, धीरेन्द्र साहू, जगदीश साहू, कमलेश यादव, दृगपाल सिंह, चंचल राजवाड़े, तीरथ राजवाड़े, राजीव रंजन श्रीवास्तव, प्रखर गुप्ता, रूद्र साहू सहित शक्ति केन्द्र के संयोजक – सह संयोजक व प्रभारी मौजूद थे।

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!