Advertisement Carousel

लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, डाॅ. चंदन यादव एवं डाॅ. अरूण उरांव लेंगे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी व संचार विभाग की महत्वपूर्ण बैठकें

रायपुर / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवद्वय एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव एवं डाॅ. अरुण उरांव 8 जनवरी को रात्रि 7ः00 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दिल्ली से रायपुर आएंगे।

9 जनवरी बुधवार को सुबह 11ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी है जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित होंगे।

9 जनवरी बुधवार को दोपहर 2ः00 बजे राजीव भवन में ही कांग्रेस संचार विभाग की बैठक होगी। जिसमें संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, संचार विभाग के सदस्यगण, मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला तथा प्रदेश प्रवक्तागण शामिल होंगे।

दोनो बैठक प्रदेश प्रभारीद्वय डॉ चंदन यादव, डाॅ. अरुण उरांव लेंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के दौरे के बाद दोनो प्रभारी सचिवों के दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के द्वारा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दिये गये निर्देशों के क्रियान्वयन पर चर्चा हो सकती है।

error: Content is protected !!