Advertisement Carousel

पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश, सरकारी कर्मचारियों का डीए अब 9 फीसदी, पेंशनर्स को भी फायदा

रायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को दो बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने सूबे के पुलिसकर्मी और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। अब सूबे के पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को एक दिन की वीकली ऑफ दिया जाएगा। काफी लंबे समय से पुलिसकर्मियों को सप्ताहिक अवकाश देने की मांग की जा रही थी जिसके लिए आखिरकार सरकार ने हामी भर दी है। जल्द ही पुलिस मुख्यालय से आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ये ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अब 9 प्रतिशत DA मिलेगा। यह पहले 5 फीसदी था। मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। भूपेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने डीए बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया है। पहले कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए मिलता था। पेंशनर्स के भी डीए में राज्य सरकार ने इजाफा किया है। डीए 5 से 9 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके लिए जल्द ही आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल से कर्मचारियों को वेतन के डीए जोड़कर दिया जा सकता है।

पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन छुट्टी देने की घोषणा मप्र की कमलनाथ सरकार पहले ही कर चुकी है।

error: Content is protected !!