Advertisement Carousel

मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन के जितेंद मिश्रा बने प्रदेश महासचिव

कोरिया / मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन में चिरमिरी निवासी जितेंद्र मिश्रा को यूथ विंग में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कौशिक की सहमति से यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष विनय द्विवेदी द्वारा यह नियुक्ति की गई है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र भी जारी किया गया है।

श्री मिश्रा ने कहा कि संगठन का उद्देश्यों के अनुसार मानव अधिकारों एवं भ्रष्टाचार के मुद्दों को गंभीरता से उठाएंगे। मानव अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा एवं संगठन के दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करेंगे।

error: Content is protected !!