Saturday, April 19, 2025
Uncategorized जोगी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे, संजीव अग्रवाल...

जोगी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे, संजीव अग्रवाल ने किया कांग्रेस प्रवेश, तो क्या अब जोगी जी नम्बर है ? 

-

00 कहा – सामाजिक समरसता के लिये भाजपा मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना मुख्य उद्देश्य

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे ने आज प्रातः 11:00 होटेल बेबिलान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी. एल. पुनिया, प्रभारी महामंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के हाथो , जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता संजीव अग्रवाल एवं छजका सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इस्माइल अहमद के साथ कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की।

इस दौरान सुब्रत डे ने कहा कि यह मेरी “घर वापसी” है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभारी हूँ जिन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुये पुनः घर वापसी की अनुमति दी है। छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता के लिये बेहद आवश्यक है कि विधानसभा के बाद अब लोकसभा में भी भाजपा शासन का अंत सुनिश्चित हो। भाजपा मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना मुख्य उद्देश्य’, इसके लिये तन, मन से कांग्रेस का काम करूँगा। सुब्रत डे ने कांग्रेस प्रवेश के लिए उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इस दौरान प्रमुख रूप से आमितेश भारद्वाज, सुनील भूवाल उपस्थित थे।

तो क्या अब जोगी जी नम्बर है ? सूबे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब जोगी पार्टी के सुप्रीम अजित जोगी भी कांग्रेस में शामिल होंगे। यह सवाल उठना इसलिए भी लाजमी है चुकी जोगी पार्टी और जोगी जी के बेहद करीबियों ने उनका साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

Latest news

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!