Tuesday, July 15, 2025
Uncategorized पालिका प्रशासन ने जलाऊ लकड़ी खरीदी पर किया गोलमाल...

पालिका प्रशासन ने जलाऊ लकड़ी खरीदी पर किया गोलमाल – सुभाष साहू

-

कोरिया / निर्धन परिवार के मृतकों के दाह संस्कार पर नगर पालिका बैकुण्ठपुर द्वारा जलाऊ लकड़ी खरीदी का ताजा मामला सामने आया है।

जहाँ पालिका प्रशासन ने 20 मृतकों के दाह संस्कार पर 79 क्विंटल जलाऊ लकड़ी किसी निजी फॉरेस्ट कॉन्ट्रेक्टर से 600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी किया। अब इस मामले के प्रकाश में आने के बाद विपक्ष ने उंगली उठाना शुरू कर दिया है।

नपा. उपाध्यक्ष सुभाष साहू

नगर पालिका बैकुण्ठपुर के उपाध्यक्ष सुभाष साहू ने पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है की पालिका प्रशासन द्वारा नियम विरुद्ध खरीदी कर ठेकेदार को लाभ पहुचाने और कमीशन खोरी करने यह काम किया है।

जबकि निर्धन परिवार के मृतकों के दाह संस्कार हेतु सरकार द्वारा श्रद्धांजलि योजना बनाई गई है जहाँ मृतको के परिजनों को 2000 रुपए की राशि देने का प्रावधान है।

श्री साहू ने बताया कि स्थानीय सरकारी डिपो में दाह संस्कार के लिए जलाऊ लकड़ी की कभी कमी नही हुई। पालिका प्रशासन को नियमानुसार सरकारी डिपो से सरकारी दर 2.75 प्रति किलो के हिसाब से लकड़ी खरीदी करना था पर शायद ऐसा करने पर न वो ठेकेदार को लाभ पहुचा सकते थे और न ही इस काम का कमीशन खा सकते थे।

Latest news

तेज रफ्तार वाहन ने कुचले 17 गौवंश, 5 घायल – चालक फरार

रतनपुर थाना क्षेत्र के बारीडीह की घटना, सड़क पर...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!