कोरिया / भारतीय जनता पार्टी और नगर पालिका में बैठे विपक्षी दल के उपाध्यक्ष सुभाष साहू ने नगर पालिका बैकुण्ठपुर में हो रहे भष्टाचार, पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मनमानी करने एवं परिवारवाद के विरोध में जिला मुख्यालय के घड़ी चौक में एक दिवसीय धरना पर्दशन और आमसभा किया है। इस दौरान भाजपाइयों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
आपको बता दे कि नगर पालिका बैकुण्ठपुर के उपाध्यक्ष सुभाष साहू ने नगर पालिका अध्यक्ष के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि नपा अध्यक्ष द्वारा विगत वर्ष निजी पानी टेंकर लगवा कर अपने भाई और भांजा को लाभ पहुचाने का काम किया। जो पानी प्रदाय माह जून तक ही होना था उसे जुलाई माह में भी कागजों में जारी रख लगभग 7.50 लाख रुपए अपने रिस्तेदारों को फिजूल में ही बाट डाला। इसके साथ ही जोड़ा तालाब में डी एम एफ की राशि के द्वारा तालाब गहरीकरण एव सौन्दर्यकरण में आवंटित लगभग 80 लाख का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है साथ ही गहरीकरण के माप दण्ड को पूरा नहीं किया गया है। यह कार्य नगर पालिका बैकुंठपुर के अध्यक्ष महोदय के द्वारा दूसरे ठेकेदार के नाम से काम को लेकर खुद किया गया है साथ ही अत्यधिक अनियमितता बरतते हुए भारी भ्रष्टाचार किया गया है।
इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच को लेकर धरना व आमसभा का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सभी मोर्चा – प्रकोष्ठों के साथ समस्त पार्षदगण, पूर्व एल्डरमैन कार्यक्रम में उपस्थित हुए और नगर पालिका के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष तीरथ गुप्ता, उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, राजेश सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भानु पाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चक्रधारी, गिरधारी सिंह, सुखदेव राजवाड़े, कामतानाथ, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, बिपिन बिहारी जयसवाल, अरशद खान, कुबेर साहू, पार्षद भरत गुप्ता, गुलाब गुप्ता, राजेश राजवाड़े, राजेश नायक, आभा राजवाड़े, शैलेश गुप्ता, पवन राजवाड़े, हेमंत रजवाड़े, इंद्रर साय, अनिल खटीक, लकी सिंह अनुराग दुबे, रिकेश सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, फिरदौस अहमद, रमन गुप्ता, रेखा सिंह, निरुपमा ताम्रकार, मंजू जीवलानी, घनश्याम साहू, ईश्वर साहू, उमाशंकर, आशीष शुक्ला, इसरार, शाहिद, बबुआ, आशीष यादव, प्रखर गुप्ता, संदीप पटेल, बबलू, दिनेश बारी, गोलू बारी, विशाल सिंह, अभिमन्यु मुरली, अरुण जायसवाल, सत्या राव, अशोक जयसवाल, भैयालाल, धनुकधारी, सुंदर साय, जवाहर, सूरज नाथ, पिंटू सरदार।
