Advertisement Carousel

कमाल के है CG के ये जीनियस कपल, PCS में पति ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर आई पत्नी

रायपुर /      ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब किसी भर्ती परीक्षा में पति – पत्नी ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया हो. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से CMO पद के लिए आयोजित परीक्षा में पति- पत्नी ने मेरिट लिस्ट में पहली और दूसरी रैंक हासिल की है.

न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू देते हुए कपल ने बताया कि “हम शब्दों में नहीं बयां कर सकते हम कितने खुश हैं. हम दोनों ने इस परीक्षा के लिए एक दूसरे को काफी सपोर्ट किया”.

सबसे पहले आपको बता दें, पति का नाम अनुभव सिंह हैं और पत्नी का विभा सिंह हैं. दोनों रायपुर से ताल्लुक रखते हैं. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी समूह (CMO) ए और बी के 36 पदों पर भर्ती निकाली थी. जिसके लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का आयोजन किया गया था. बता दें, 10 जुलाई  2019 को CGPSC की परीक्षा का रिजल्ट आया था.

लिखित परीक्षा में अनुभव ने 300 में 278 अंक और विभा को 268 अंक मिले हैं. वहीं इंटरव्यू में अनुभव को 30 में 20 अंक और विभा को 15 अंक मिले हैं.
ये है जीनियस कपल, PCS में पति ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर आई पत्नी

बता दें, अनुभव ने कंप्यूटर साइंस में बीई किया है. 2008 से अभी तक वह 20 भर्ती परीक्षाएं दे चुके हैं. इसके साथ ही उनका सेलेक्शन 4 सरकारी नौकरी में भी हुआ, लेकिन उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी. वहीं उनकी पत्नी विभा वर्तमान में जनपद पंचायत बिल्हा में एडीईओ हैं. इस परीक्षा के लिए वह 2008 से तैयारी कर रही थीं.
ये है जीनियस कपल, PCS में पति ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर आई पत्नी

ऐसे करते थे तैयारी – अनुभव अपनी पत्नी विभा से बेहद प्यार करते हैं. उन्होंने तैयारी में पत्नी की काफी मदद की. अनुभव ने बताया कि 2008 से पीएससी मुख्य दी थी. लेकिन वह इंटरव्यू में शामिल नहीं हो पाए थे. वहीं उनकी पत्नी नौकरी के साथ पीसीएस परीक्षा की तैयारी करती रहीं.
error: Content is protected !!