Tuesday, March 18, 2025
Uncategorized 13 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक और 10 को...

13 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक और 10 को भारतीय पुलिस पदक :भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एस.एस. सोरी को विशिष्ट सेवा पदक

-

00 मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस और जेल विभाग के अधिकारियों को दिए पुस्कार

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस और जेल विभाग के 35 अधिकारियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने पुलिस विभाग के 13 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक और 10 अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक प्रदान किया। भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी पूर्व उप पुलिस महानिरीक्षक श्री एस.एस. सोरी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

 

पुलिस वीरता पदक से सम्मानित होने वालों में निरीक्षक प्रकाश राठौर, ई.ओ.डब्ल्यू. में पुलिस अधीक्षक आई.के. एलेसेला, निरीक्षक अब्दुल समीर, सहायक उपनिरीक्षक  हनीफ खान, उपनिरीक्षक शहीद पुष्पराज नागवंशी, निरीक्षक सर्वश्री निलेश पाण्डेय, देवेन्द्र दर्रो, संग्राम सिंह ध्रुर्वे, आरक्षक शहीद आदित्यशरण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शहीद मूलचंद कंवर, उप पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे, निरीक्षक सोनल ग्वाला तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में रेल पुलिस अधीक्षक श्रीमती मिलना कुर्रे, सेनानी मनोज कुमार खिलारी, उप पुलिस अधीक्षक नजमुस साकिब, कंपनी कमांडर मोहन सिंह, प्लाटून कमांडर इस्तेफन कुजूर, सहायक उप निरीक्षक बलराम बघेल, सहायक प्लाटून कमांडर श्री ओंकार दास साहू, प्रधान आरक्षक सर्वश्री ताज खान, संजय सिंह बघेल और श्रीमती जुलेखा बेगम को भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया। उन्होंने जेल विभाग की मुख्य प्रहरी श्रीमती फ्लोरा लकड़ा, प्रहरी सर्वश्री दाऊराम कठोतरे और दुलार सिंह वर्मा को सराहनीय सुधार सेवा पदक से सम्मानित किया। कंपनी कमांडर श्री शिव कुमार सोनी एवं प्रधान आरक्षक श्री सत्यनारायण प्रजापति को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन पुलिस ट्रेनिंग से सम्मानित किया गया।

वहीं राज्य स्तरीय पुरस्कारों में प्रधान आरक्षक हरीश टेम्भूरकर को गुरू घासीदास पुरस्कार, निरीक्षक श्रीमती सुषमा सिंह को राज्यपाल पुरस्कार, निरीक्षक श्रीमती सतरूपा तारम को मुख्यमंत्री पुरस्कार, निरीक्षक श्रीमती सी. तिर्की को रानी सुवरन कुंवर पुरस्कार, सहायक उपनिरीक्षक श्री वेदराम खूंटे को वीर नारायण सिंह पुरस्कार और प्रधान आरक्षक श्री कन्हैया लाल उइके को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार प्रदान किया गया।

Latest news

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षक भर्ती घोटाले और महतारी सदन निर्माण पर जमकर हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र मंगलवार को काफी हंगामेदार रहा। सदन में...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान से गरमाई सियासत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन गृहमंत्री विजय शर्मा...

भ्रष्टाचार पर सख्ती, शराब नीति पर घमासान: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पलटवार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विपक्ष के आरोपों...
- Advertisement -

नागपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा, कई वाहन जलाए गए, अब पुलिस ने संभाला मोर्चा

नागपुर, 18 मार्च: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार देर रात दो...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!