Advertisement Carousel

2 महिला पार्षदों के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 1 निष्कासित दूसरे को नोटिस

अंबिकापुर / कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को सीतापुर नगर पंचायत के पार्षद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ब्लॉक अध्यक्ष तिलक बेहरा ने पार्षद अरुणा सिंह को अनुशानहिनता के चलते पार्टी से 6 साल के निए निष्कासित कर दिया है। वहीं, एक अन्य पार्षद अनिता पैकरा को नोटिस जारी किया गया है।

नगरीय निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक दल निकायों में अपने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महापौर का चुनाव करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच बीते दिनों सीतापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया है। यहां कांग्रेस ने कब्जा जमाया, लेकिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव दौरान कांग्रेस पार्षदों की गुटबाजी खुलकर सामने आई थी। मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्षद अरुणा सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वहीं, एक अन्य पार्षद अनिता पैकरा को नोटिस जारी किया गया है।

error: Content is protected !!