कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर रामानुज पी जी कॉलेज से घड़ी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाला गया ।हांथो में तख्तियों लिये कॉलेज के छात्र नारा लागये हम हिंदुस्तानी NRC CAA का समर्थन करते हैं, CAA NRC देशहित का रक्षा कवच है राष्ट्र भक्त की यही पहचान CAA और NRC देश का मान भारत माता की जय। 500 मीटर लम्बा तिरंगा लेकर रामनुज कॉलेज से लेकर घड़ी चौक शहर के बीचों बीच रैली निकाली गयी।
जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में 500 मीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर नागरिता संशोधन विधेयक का समर्थन किया गया । यह रैली रामनुज पी जी कॉलेज बैकुण्ठपुर से शहर के बीचों बीच घड़ी चौक फब्बारा चौक बस स्टैंड होते हुये एसईसीएल चौक फिर घड़ी चौक में समाप्त कर आमसभा में तब्दील हुआ और नागरिता संशोधन पर विरोध करने वालों का विरोध किया गया। साथ मे आजादी मांगने वालों को सचेत किया कि देश के विभाजन से सम्बंधित किसी प्रकार कार्य बर्दास्त नही किया जायेगा पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान के देश मे सभी शोषित अल्पसंख्यक को नागरिकता प्रदान किया जा रहा है शेष एक विशेष समुदाय के बीच मे भ्रम फैलाया जा रहा है कि नागरिता समाप्त की जाएगी। इन अफवाहों से बचे देश के अंदर किसी भी ब्यक्ति की नागरिता पर कोई सवाल नही है यह सीमावर्ती राज्यों में दूसरे देश से आये घुसपैठियों की जांच हो सकती है । हमारे देश में रह रहे नागरिक को किसी प्रकार कोई खतरा नही है यह संसोधित अधिनियम राष्ट्रहित में है इस देश मे रहने वाले नागरिक को किसी प्रकार का नुकसान नही होने वाला है । इस बिल में किसी भी धर्म विशेष के विरोध में कतई नही है। लेकिन देश विरोधी तत्त्वों द्वारा इस कानून का दुष्प्रचार किया जा रहा है जो राष्ट्र हित मे नही है। इस दुष्प्रचार के दुष्परिणाम स्वरूप देश के कई हिस्सों में आंदोलन कर देश के संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
इस तिरंगा यात्रा में पूर्व केबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, चम्पा देवी पावले, महामंत्री देवेन्द तिवारी, मंडल अध्यक्ष भानु पाल, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, अनुराग दुबे, कुबेर साहू, अनिल साहू, विजय राजवाड़े, आयुष नामदेव, पंकज गुप्ता, तीरथ राजवाड़े सहित हजारों की संख्या में भाजपा संगठन के लोग उपस्थित हुए।