Advertisement Carousel

राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष बनी गीता साहू

राजनांदगांव / भाजपा ने जनपदों में हार का बदला लेते हुए राजनांदगांव जिला पंचायत पर अपना कब्जा कर लिया है। भाजपा ने अध्यक्ष के चुनाव में अपनी पार्टी की बागी गीता साहू को उम्मीदवार बनाकर दांव खेला और उसने कांंग्रेस खेमे में सेंध लगाकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। गीता को 14 वोट मिले जबकि कांंग्रेस की प्रभा साहू को 10 वोट मिले।

राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पिछडा़ वर्ग महिला के लिए आरक्षित था। 24 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा और कांंग्रेस के पास 11-11 सदस्य थे। एक भाजपा की बागी और एक निर्दलीय चुनाव जीतकर आए थे। भाजपा ने अध्यक्ष पद के अपने दावेदारों को छोड़कर बागी गीता साहू को उम्मीदवार बनाया जबकि कांंग्रेस ने प्रभा साहू पर दांव खेला।

कांंग्रेस से एक वोट क्रास हुआ –

जिला पंचायत पर भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाई गई गीता ने 14 वोट हासिल किए। उसे भाजपा के सभी 11 सदस्यों के साथ ही एक निर्दलीय ने भी वोट किया। कांंग्रेस के एक सदस्य ने भी भाजपा के उम्मीदवार को वोट किया है।

error: Content is protected !!