Tuesday, March 18, 2025
हमारे राज्य लॉक डाउन, सुनी हुई सड़के, कोरियावासी कर रहे अब...

लॉक डाउन, सुनी हुई सड़के, कोरियावासी कर रहे अब पुलिस का भरपूर सहयोग

-

कोरिया / देश में लॉक डाउन का भरपूर सहयोग कर रही हैं कोरिया की जनता। जी हाँ कोरियावासी अब पुलिस का सहयोग करते नजर आ रहे हैं। अधिकांश लोग अपने घरों में ही हैं एक्का दुक्का जरूरतमंद लोग ही किन्ही जायज वजहों से बाहर निकल रहे हैं।

यही वजह हैं कि कोरिया पुलिस को किसी प्रकार की जबरजस्ती दिखानी नही पड़ रही हैं। शुरुआती दौर से ही पुलिस लगातार कोरियावासीयों से यह विनम्र अपील करते नजर आई कि लोग अपने घरों से न निकले अब तो जिला प्रशासन, निगम, पालिका अमला सहित समाज सेवकों ने लोगों के घरों तक जरूरत के सामानों की सप्लाई करनी भी प्रारंभ कर दी है। इससे भी शहर में काफी फर्क दिखने लगा है।

आपको बता दे कि लॉक डाउन को लेकर शासन-प्रशासन पूरी शिद्दत के साथ जुटा हुआ है ताकि लोगों की जिदगी बचाई जा सके। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। किसी को भी कोई समस्या न हो इसके लिए सरकार ने तमाम व्यवस्थाएं की हैं। खाद्य वस्तुएं घर तक पहुंच रही हैं तो बीमार होने पर एंबुलेंस भी दौड़ रही है।

इसके साथ ही शहर को सैनिटाइज करने का अभियान भी चलाया गया। कोरिया कलेक्टर डोमन सिंह ने तमाम अधिकारियों – कर्मचारियों की ड्यूटी तय करते हुए लोगों की सेवा में चल रहे सरकारी वाहनों को सैनिटाइज कराया तो गली-मुहल्लों में भी टीमों को भेजा गया। ताकि लोगों को खतरे से बचाया जा सके।

शहर के व्यपारियो ने भी जिन्होंने दुकानें बंद रखी है सटर में 21 दिनों तक दुकानें बंद रखने व आमजनों के सुरक्षित घरों में रहने की अपील की है।

Latest news

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षक भर्ती घोटाले और महतारी सदन निर्माण पर जमकर हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र मंगलवार को काफी हंगामेदार रहा। सदन में...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान से गरमाई सियासत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन गृहमंत्री विजय शर्मा...

भ्रष्टाचार पर सख्ती, शराब नीति पर घमासान: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पलटवार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विपक्ष के आरोपों...
- Advertisement -

नागपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा, कई वाहन जलाए गए, अब पुलिस ने संभाला मोर्चा

नागपुर, 18 मार्च: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार देर रात दो...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!