Advertisement Carousel

भाजपाई 12 मई को शराब बंदी को लेकर अपने घर के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे

कोरिया / भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर 12 मई को भाजपाई अपने घर के सामने कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने बताया कि, प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले समस्त पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने घर के सामने 12 मई को दोपहर – 03ः00 से 05ः00 बजे तक शराब बंदी, किसानों का बकाया दो साल का बोनस, ओलवृष्टि से प्रभावित आम नागरिकों मुआवजा दिए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही अपने वायदा को निभाने में असफल है। कोरोना महामारी को देखते हुए शराब दुकानों को तत्काल बंद किया जाए।

error: Content is protected !!