Sunday, June 29, 2025
Uncategorized छग युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी जी के जन्मदिन...

छग युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर बांटा “कोरोना न्याय किट”

-

रायपुर / आज छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने राजीव भवन में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कोरोना वारियर्स जैसे स्वास्थ्य और सफाई कर्मियों को “कोरोना न्याय किट” वितरित किया और उनका समान किया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया कि युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर आज के दिन हम उन लोगो का सम्मान करेंगे जो इस कोरोना महामारी से लड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, जैसे हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी आदि।

प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने कहा कि युवा कांग्रेस का उद्देश्य है कि राहुल जी की सोच और संदेश को आगे बढ़ाते जन जन तक पहुचाया जाए। राहुल गांधी जी ने देश को सबसे पहले इस आने वाली तकलीफ आगाह किया था पर सत्त्ता में बैठे घमंड में चूर नेताओ को उनकी बात सुनने का मन नही था। राहुल का देश की जनता के प्रति प्यार और चिंता को देखते हुए हमने आज उनका जन्मदिन सादगी से मनाने का निर्णय लिया।

छग युवा कांग्रेस द्वारा गरीब और निराश्रित वर्ग को सहायता स्वरूप राशन के पैकेट्स, हैंड ग्लोब्स , सैनीटाइजर, आदि वितृत किये साथ ही मजदूरो को सेफ्टी जैकेट , गम बूट्स वितरण किया गया। आज के आयोजन का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी की विचारधारा को जनता तक पहुचाना था।

आज कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पीसीसी उपाध्यक्ष और प्रभारी युवा कांग्रेस गुरमुख सिंह होरा, मीडिया चैयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी, श्रीमती शकुन डहरिया, किरणमयी नायक, चंद्रशेखर शुक्ला, विकास तिवारी, अमित श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, सज्मन बाघ, सुबोध हरितवाल, अशरफ हुसैन, मिलिंद गौतम, आशुतोष मिश्रा गोलू, शशिकांत बरोरे, प्रवीण कल्ला, अनूप वर्मा,आशीष द्विवेदी, विक्रांत शिर्के, सतीश ठाकुर, अर्जुन सिंह, आदि उपस्थित थे

Latest news

सीएम साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

रायपुर 29 जून 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ....
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!