00 जंगल में जंगलराज, आखिर कौन है जिम्मेदार
कोरिया / कोरिया वन मंडल का देवगढ़ रेंज जहां बगैर किसी अनुमति और अनापत्ति के 8 किलो मीटर वन भूमि पर नाली खोद जियो टेलीकॉम कंपनी का ओ एफ सी केबल बिछाया गया है।
प्रभु के इलाके में जंगलराज – फॉरेस्ट इलाके में बगैर किसी अनुमति और अनापत्ति के कई मीटर वन भूमि पर नाली खोद जियो टेलीकॉम कंपनी का ओ एफ सी केबल बिछाया गया है। आखिर इस जंगल मेंं जंगलराज किसका हैं जिसने इस अवैध कार्य को करने से नही रोक सके।
चलिए अब पूरी खबर पर प्रकाश डालते हैं। कोरिया वन मंडल के वन परिक्षेत्र देवगढ़ के मझार टोला से पत्थरगवां जो की वन भूमि से होकर पूरा रास्ता जाता है। जिसे तय कर माझार टोला से पत्थरगवां जाया जाता है। आपको बता दें कि उक्त मार्ग पर वन विभाग और वन परिक्षेत्र देवगढ़ का दो कक्ष क्र 361व 362 स्थापित है और पत्थरगवां पहुंचता है। आखिर बिना पूर्व अनुमति जंगल का सख्त कानून कैसे टूट गया?
ज्ञात हो कि वर्ष 2018-19 के दौरान जियो कम्पनी के भूमिगत ओ एफ सी बिछाने के कार्य को उक्त वन भूमि पर कराया गया था। जिसकी भनक लगने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस बात की शिकायत वन मंत्री, मुख्य सचिव और वन सचिव को की गई थी। इस संबंध में शिकायत कर्ताओं ने मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वन वृत्त को भी की गई थी। जिसके बाद जांच का आश्वासन भी मिला परंतु शिकायत के बाद अब तक सिर्फ जांच का हवाला ही दिया गया है पर जांच नहीं हुई।
मामले पर रेंजर देवगढ़ का वक्तव्य भी गोल मोल नजर आया। रेंजर द्वारा उक्त कार्य को अपने कार्यकाल से पहले का बताया गया। वहीं जब पूर्व रेंजर की प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने ऐसे किसी भी कार्य को कराने की बात को सीधे तौर पर खारिज कर दिया। अब प्रश्न उठता है कि इतनी बड़ी हिमाकत किसने की और क्यू की।
हालांकि वर्तमान डी एफ ओ ने पूरे मामले पर निष्पक्षता से जांच का आश्वाशन दिया है जिसके बाद कैसे तथ्य निकल कर सामने आते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।