Tuesday, July 1, 2025
Uncategorized बिहान की महिलाओं द्वारा बनाई गई स्वदेशी राखियों से...

बिहान की महिलाओं द्वारा बनाई गई स्वदेशी राखियों से सजा बैकुुुण्ठपुर का बाजार

-


कोरिया / भाई बहन की अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर इस बार भाइयों की कलाइयों पर बिहान की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाई गई स्वदेशी राखियां सजेगी. विकासखंड बैकुुुण्ठपुर के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस वैश्विक महामारी कोरोना के संकट काल में स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ का संदेश देते हुए अपने हाथों से राखी बनाकर भाइयों की कलाई सजाने का बीड़ा उठाया है यह महिलाएं स्वदेशी सामान से आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से राखियां तैयार कर रही हैं और इस एक छोटी सी पहल से स्वावलंबी बनने की राह पर चल पड़ी है।


बता दे कि विकासखंड बैकुंठपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत कुल 5 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा राखी निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें देवी का महिला स्वयं सहायता समूह झरना पारा, प्रगति महिला स्वयं सहायता समूह मझगवां, तुलसी महिला स्वयं सहायता समूह मझगवां, अलका महिला स्वयं सहायता समूह बड़गांव तथा देश भक्ति संकुल संगठन नगर महिलाएं शामिल है. समूह द्वारा तैयार की गई राखी का बाजार में 10 से ₹40 तक रखा गया है ताकि सभी वर्ग के लोगों तक यह राखी पहुंच सके. बैकुंठपुर के अलग-अलग चौक चौराहा पर इन राखियों का स्टॉल लगाया जा रहा है समूह द्वारा तैयार की गई राखी प्राप्त करने के लिए इन नंबर पर सीधा संपर्क किया जा सकता है….

  1. देविका महिला स्वयं सहायता समूह-9399672259
  2. प्रगति महिला स्वयं सहायता समूह-9165087982
  3. अलका महिला स्वयं सहायता समूह-6268411039
  4. देश भक्ति संकुल संगठन नगर-9340930350
  5. तुलसी महिला स्वयं सहायता समूह-7610535284

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!