00 सरगुजा संभाग में बीजेपी क्यों पिछड़ी, रामसेवक पैकरा ने कहा- टीएस बाबा को संभाग की जनता सीएम के तौर पर देखना चाह रही थी
00 बयानबाजी निंदनीय हैं, अच्छे विचार से राजनीति करें प्रदेश की जनता के हित मे काम करे – श्री पैकरा।
00 सरगुजा सम्भाग की जनता टीएस बाबा को मुख्यमंत्री देखना जा रही थी, दुर्भाग्य जनक हैं कि अभी तक कोई आसार नही दिखाई दे रहा – श्री पैकरा
00 फर्जी घोषणा पत्र, 2 साल हो गए बेरोजगारो को एक रुपए नही मिला। किसान का कर्जा माफी नही – श्री पैकरा
00 जगह जगह तीज त्यौहार के बोर्ड लगा देने से विकास नही हो जाता, ये सरकार फ़ेलुअर है – श्री पैकरा
कोरिया / कोरिया जिला पहुचे पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरिया दौरे में दिए गए बयान पर पलटवार किया हैं।
श्री पैकरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान ….पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और सरोज पांडेय के साथ कमर मटकाने वाले का जवाब देते हुए कहा कि क्या हैं छत्तीसगढ़ में 70 सीट कांग्रेस पा चुकी हैं, अब उनके घमंड इतने हो चुके है कि अनाब सनाब बयानबाजी हो रहे हैं। निंदनीय हैं इस तरह के बयानबाजी निंदनीय हैं। अच्छे विचार से राजनीति करें प्रदेश की जनता के हित मे काम करे। इस तरह के किसी व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणी करना निंदनीय हैं।
इसके बाद ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री पर श्री पैकरा ने कहा ….सरगुजा सम्भाग की जनता ने टीएस बाबा को मुख्यमंत्री बनता है देखना चाह रही थी, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी सरगुजा सम्भाग से पिछड़ गईं, उनके घोषणा पत्र के आधार पर किसान मजदूर कर्मचारी बेरोजगार कर्जा माफी ये सारी घोषणा पत्र के आधार पर प्रलोभन दिया गया था, जिससे किसानों ने जबरदस्त कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया और उनका घोषणा पत्र था कि सरगुजा संभाग से अगर पूरे सीट जीतते हैं तो माननीय टीएस बाबा को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। लेकिन दुर्भाग्य जनक हैं कि अभी कोई आसार नही दिखाई दे रहा हैं। सरगुजा संभाग में अगर जनता ने उनका समर्थन दिया हैं तो कांग्रेस पार्टी को विचार करना चाहिए।
श्री पैकरा कांग्रेस के घोषणा पत्र को फर्जी घोषणा पत्र बताते हुए कहा कि ….फर्जी घोषणा पत्र ही हैं अभी तक 2 साल हो गए बेरोजगारो को एक रुपए नही मिला। किसान का कर्जा माफी नही हो पाया। आज किसान ठगा महसूस कर रहा हैं। महिला समूह का कर्जा माफ नही हो पाया। आज जनता को कोई पेंशन नही मिल पा रहा हैं बेरोजगारो को तो इतना अच्छा ठगा हैं आज उनको देखा जाए तो सरकार के ऊपर उनका 60 हजार रुपए कर्जा हो गया है। एक साल में ढाई हजार घोषणा किया था 2 साल हो गए है। जगह जगह तीज त्यौहार के बोर्ड लगा देने से विकास नही हो जाता। ये सरकार फ़ेलुअर है।
इसके उपरांत पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व श्रम मंत्री भईया लाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भानु पाल, बैकुण्ठपुर जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती ने धान खरीदी केंद्र का दौरा किया और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।

