प्रदेश की भूपेश सरकार के विरोध में उतरे भाजपाई, कलेक्टर घेराव से पहले गिरफ्तारी
जोरदार हुई पुलिस से झूमाझटकी
भूपेश बघेल आप ने पाप किया है, छत्तीसगढ़ की जनता ने मेरे पिता जी की मूछो की लाज रखी, फर्जी सरकार हैं भूपेश सरकार – प्रबल प्रताप
वाह रे भूपेश तेरा खेल खा गये मकान पी गये तेल – श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने हर वर्ग को छला है – श्याम बिहारी जायसवाल
भस्मा रूपी छत्तीसगढ़ सरकार को भी भस्मासुर की तरह भस्म होना होगा – श्याम बिहारी जायसवाल
सोना परखे घरी घरी आदमी परखे एक घरी – भईया लाल राजवाड़े
कोरिया / प्रदेश में व्याप्त किसानों के धान खरीदी की अनियमितताओं को लेकर
प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर प्रदेश भर में आज 22 जनवरी को जिला मुख्यालय में भाजपा का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देने का कार्यक्रम किया गया।
जिस पर कोरिया जिले में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में नगरपालिका कार्यालय के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद कलेक्टर का घेराव करने निकले भाजपाइयों को रामानुज प्रताप हाई स्कूल के सामने पुलिस ने बैरिकेड लगा कर घेर लिया, काफी झुमा झटकी के बाद भाजपाइयों ने स्कूल मैदान में ही अपनी गिरफ्तारी दी।
इससे पहले भाजपा के संगठन जिला प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व केबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने अपने उदबोधन में प्रदेश सरकार को जमकर घेरा।
भाजपाइयों ने मंच से दहाड़ते हुए मुहावरे के रूप में तंज कसते हुए कहा कि 15 साल मे 15 सीट झूठ बोलकर पाये 68 सीट, लालू गये चारा मे ये जायेगे गोबर मे, वाह रे भूपेश तेरा खेल खा गये मकान पी गये तेल, ट्रांसफर उधोग खोल रखा है, गंगा जल लेकर हाथ मे कसम खाते थे, भस्मा रूपी छत्तीसगढ़ सरकार को भी भस्मासुर की तरह भस्म होना होगा, बिजली बिल नही किया हाफ बढा दिया चार गुना, ये अपनी एक भी घोषणा पूरी नही कर पा रहे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में विशाल जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन, आमसभा एवं घेराव का कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। जिले भर से आये हजारों कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने अपनी गिरफ्तारी दी।
प्रदेश मंत्री एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राज्य के किसानों के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व दिलीप सिंह जूदेव ने राज्य की जनता के साथ मिलकर कांग्रेस की जोगी सरकार को उखाड़ कर फेंकने की चुनौती दी थी,इसके लिए उन्होंने अपनी मूछें दांव में लगा दिया था। राज्य की जनता ने भाजपा और मेरे स्वर्गीय पिता जी के आह्वान को स्वीकारा था और भाजपा की सत्ता स्थापित हुई थी।तब से 15 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास हुआ था। कांग्रेस की सरकार ने किसान, नौजवान, बुजुर्ग,जनजातीय समाज सभी वर्गों की उपेक्षा की है। कोरोना काल मे शराब की बिक्री कर इसने महामारी को फैलाने का कार्य किया है। धान खरीदी केंद्रों में अपनी फसल लेकर जाने के बाद भी किसान वापस लौट रहा है। राज्य के अन्नदाताओं की यह पीड़ा अत्यंत कष्टदायक है। आने वाले समय मे भाजपा किसानों के साथ खड़े होकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेगी। साथ ही वादाखिलाफी करने वाली सरकार के विरुद्ध हर स्तर पर जनांदोलन किया जाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल
ने आम सभा को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य को मांग के आधार पर केंद्र सरकार ने वारदाने उपलब्ध कराए थे।इनके पास आवश्यकता से ज्यादा वारदाने होने के बावजूद आज किसानों को परेशान कर रहे हैं। इसमें भी कांग्रेसी भ्रष्टाचार से परहेज नहीं कर पाए । उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की उन्नति के लिए काम किया किंतु धोखा देकर राज्य की सत्त्ता में काबिज भूपेश सरकार ने किसानों के साथ घोर अत्याचार किया है। साथ ही सभी वर्गों के साथ छलावा किया है। सड़को पर आम जन के साथ उतर कर पूरे राज्य में भाजपा इनकी नीयत और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस के सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल
ने जिले भर के कार्यकर्ताओं एवं किसानों को संबोधित करते हुए उन्हें भाजपा के आह्वान पर जिला मुख्यालय में भारी संख्या में पहुँचने के लिए सभी को धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि की धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी की स्थिति हो रही है, किसानों के रकबे काट दिए गए हैं।किसी न किसी बहाने से किसानों का धान लेने से मना किया जा रहा है, बिचौलिए पूरी तरह से हावी हैं और आम किसान आज पूरी तरह हताश हो चुका है। कांग्रेस की दमनकारी नीतियों ने पूरे प्रदेश की स्थिति को चिंताजनक बना दिया है। हम हर मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और कांग्रेस की सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा।
पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े
ने अपने सम्बोधन में कहा कि सिर्फ 2 साल के सरकार ने राज्य की दिशा और दशा बिगाड़ कर रख दिया है। आज किसानों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है । गांवों में निराशा का माहौल है। लोग त्रस्त हो चुके हैं। धान की बिक्री केंद्रों में न होने से लोग कम कीमत में धान बेचने को मजबूर हैं। इसी तरह सभी वर्गों को वादे कर सरकार में आने वाली कांग्रेस ने सभी के साथ छलावा किया है।एकजुट होकर इनके खिलाफ लड़ाई लड़ने की जरूरत है, तभी जाकर राज्य का भला हो पायेगा।
पूर्व विधायक दीपक पटेल
ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि किसानों सहित सभी वर्गों के हित में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध पूरा राज्य एक जुट होकर आवाज बुलंद करे।उन्होंने कांग्रेस की सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया साथ ही किसानों के साथ हुए अत्याचार की कड़े शब्दों में भर्त्सना की।
पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले
ने
अपने उद्बोधन में किसानों के विरुद्ध भूपेश सरकार द्वारा अपनाई गई नीतियों की जमकर निंदा करते हुए भूपेश सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया। उन्होंने कहा जहां एक नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सर्वांगीण विकास कर रहा है वहीं छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी परेशान एवं निराश हैं और इसके लिए जिम्मेदार प्रदेश की भूपेश सरकार है।
धरना एवं आमसभा को पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे
ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज एक ओर प्रदेश का किसान परेशान है तो दूसरी रेत माफियाओं के कारण आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।
आयोजन को डमरू बेहरा जमुना पांडेय, पंकज गुप्ता व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
हजारों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी धरने के बाद जिले भर के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेरने के लिये नगर पालिका काम्प्लेक्स से पूरे आक्रोश में निकले। जिला प्रशासन द्वारा रामानुज हायर सेकंडरी स्कूल को अस्थाई जेल के रूप में तब्दील कर दिया गया था तथा मुख्य मार्ग में बेरिकेड्स लगाए गए थे। जिलाध्यक्ष श्री कृष्णबिहारी जायसवाल के साथ जिले भर के नेता व जिला संगठन प्रभारी व हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।
पूरे आयोजन के दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह,अनिल केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर गुप्ता, रविशंकर शर्मा, कीर्ति वासो, गोमती द्विवेदी,नीलम सलूजा, रामेश्वर पांडेय ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, वीरेंद्र राणा, लक्ष्मन राजवाड़े, सुनीता सिंह ,दुर्गाशंकर मिश्र, जिला महामंत्री डमरू बेहरा, जमुना पांडेय, जिला मंत्री पंकज गुप्ता,मुकेश जायसवाल, अनिता देवी, दृगपाल सिंह,पिंकी सिंह,अनुपमा निशि, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला प्रवक्ता बसन्त राय,अनिल साहू, राजेश सिंह, जिपं सदस्य सुनीता कुर्रे, चुन्नी पैकरा,प्रदीप सलूजा ,जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा वैष्णव, प्रवीण सिंह ,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिपं सदस्य रविशंकर सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक कलशा भाजपा मंडल अध्यक्ष भानुपाल,कपिल जायसवाल, धीरेंद्र साहू, ईश्वर राजवाड़े, अभिमन्यु मृदुली, गोपाल राजवाड़े, रघुनंदन यादव, जनार्दन साहू, धनेश यादव, धर्मेंद्र पटवा, परमानंद यादव, प्रीतम सिंह, पवन शुक्ल राजाराम दास, राजेन्द्र चक्रधारी, विनोद गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र कुशवाहा, सरोज यादव, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह, सोनमती उर्रे सभी जिला मोर्चा एवं मंडलों के पदाधिकारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं किसान भारी संख्या में मौजूद थे।