Monday, June 30, 2025
Uncategorized प्रथम वित्तमंत्री स्व. रामचंद्र सिंहदेव की जयंती पर स्वास्थ्य...

प्रथम वित्तमंत्री स्व. रामचंद्र सिंहदेव की जयंती पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उनकी प्रतिमा का किया अनावरण’

-

’कुमार गार्डन एवं कुमार वाटिका का मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया उद्घाटन’

कोरिया / पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर मंत्री श्री टीएस सिंहदेव गत 13 फरवरी को कोरिया कुमार के नाम से विख्यात छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्तमंत्री स्व रामचंद्र सिंहदेव की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने कोरिया जिले में स्व रामचंद्र सिंहदेव की स्मृति में नगरपालिका शिवपुर-चरचा में निर्मित कुमार गार्डन एवं नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में निर्मित कुमार वाटिका का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां स्व. रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

            कोरिया जिला आगमन पर स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगर निगम चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, कलेक्टर श्री एसएन राठौर एवं पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

            श्री सिंहदेव ने सर्वप्रथम नगरपालिका शिवपुर-चरचा में राजीव गांधी चौक का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने स्व रामचंद्र सिंहदेव को समर्पित कुमार गार्डन का उद्घाटन कर यहां स्थापित उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री सिंहदेव ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कोरिया कुमार को नमन किया एवं उनके जीवनकाल की विशिष्ट उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें याद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन पर कोरिया कुमार की विशेषज्ञता का लोहा पूरे देश-दुनिया ने माना। कोरिया जिले के विकास में भी उनके योगदान को अपने संबोधन में स्मरण करते हुए श्री सिंहदेव ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बैकुण्ठपुर में स्व रामचंद्र सिंहदेव को समर्पित कुमार वाटिका का उद्घाटन कर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्तमंत्री स्व रामचंद्र सिंहदेव की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में  भारी संख्या में आमजन शामिल हुए और कोरिया कुमार स्व सिंहदेव का स्मरण किया गया।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!